Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Update: तीन, चार दिन में फिर यू टर्न ले सकता है मौसम, बारिश की संभावना

गर्मी की दस्‍तक के साथ ही गोरखपुर में मौसम फिर से यूटर्न ले सकता है। तीन से चार दिनों बाद पहाड़ों पर बारिश होने की संभावना है। इससे एक बार फिर थोड़ी सी ठंड बढ़ सकती है। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 10:32 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 11:16 AM (IST)
Gorakhpur Weather Update: तीन, चार दिन में फिर यू टर्न ले सकता है मौसम, बारिश की संभावना
गोरखपुर में गर्मी दे दस्‍तक दे दी है। - जागरण

गोरखपुर,  जेएनएन। सुबह लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते देखे जा रहे हैं। वसंत पंचमी के बाद सूरज धीरे-धीरे कर ठंड को विदाई दे रहा है। सुबह के समय अभी भी लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते देखे जा रहे हैं। मौसम बदलते ही गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ताल के नौकायन सहित सभी पर्यटनस्थलों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। पिछले पांच दिनों से दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आसमान साफ रहेगा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्र्रता अधिकतम 83 व न्यूनतम 49 फीसद रही।

loksabha election banner

गिर सकता है तापमान

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि मौसम फिर से यूटर्न ले सकता है। तीन से चार दिनों बाद पहाड़ों पर बारिश होने की संभावना है। इससे एक बार फिर थोड़ी सी ठंड बढ़ सकती है। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।

सप्ताह भर से औसत से अधिक है तापमान

करीब एक सप्ताह से दिन का तापमान औसत से अधिक है, जबकि न्यूनतम औसत के करीब है। फरवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस है, जबकि औसत न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस है।

167 रहा एक्यूआई

शनिवार को वायु शुद्धता गुणांक का स्तर 167 माइक्रो ग्राम प्रति घनमीटर रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि 100 माइक्रो ग्राम प्रति गहन मीटर तक  एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.