Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: ​​​​​गर्मी से राहत की उम्‍मीद, कुछ स्‍थानों पर हो सकती है बूंदा-बांदी

Gorakhpur Weather News 2 May 2021 गोरखपुर रविवार को कुछ स्‍थानों पर बूंदा-बांदी की भी संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 09:05 AM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 02:01 PM (IST)
Gorakhpur Weather News:  ​​​​​गर्मी से राहत की उम्‍मीद, कुछ स्‍थानों पर हो सकती है बूंदा-बांदी
गोरखपुर में रविवार को हल्‍की बूंदा-बांदी के आसार हैं। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। रविवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। कुछ स्‍थानों पर बूंदा-बांदी की भी संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सुबह हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चल सकती है। अपराह्न 3 बजे के बाद हवा दक्षिण से उत्‍तर पश्चिम की तरफ चल सकती है।

loksabha election banner

शनिवार को भी हुई थी बूंदा-बांदी

शनिवार को आसमान में बादल छाये रहे। कुछ स्‍थानों पर बूंदा-बांदी भी हुई। रात में जमकर बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरुआ हवा की अधिकतम गति 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है सोमवार के बाद से आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। सप्‍ताह भर बाद दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा।

ऐसा था कल का मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 68 फीसद व न्यूनतम 31 फीसद रही। पछुआ हवा की अधिकतम  गति 13 किलोमीटर  प्रति घंटे रही। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार को कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर फुहारेदार बारिश हो सकती है। सुबह हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। अपराह्न तीन बजे के बाद हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ बहेगी। इसकी अधिकतम गति 5 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। 

अधिकतम तापमान में हुई दो डिग्री की वृध्दि

पिक्ष्ले 24 घण्टे में अधिकतम तापमान में करीब डिग्री सेल्सियस की वृध्दि हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान मई माह के औसत अधिकतम तापमान के करीब रहा। न्यूनतम तापमान भी औसत के करीब रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.