Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: औसत से अधिक हुआ न्यूनतम तापमान, उमस बढ़ाएगी बेचैनी

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। हवा की अधिकतम गति 6 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 11:02 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 11:02 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: औसत से अधिक हुआ न्यूनतम तापमान, उमस बढ़ाएगी बेचैनी
गोरखपुर में गर्मी की दस्‍तक के साथ उमस शुरू हो गई है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में दस बजे के बाद धूप लोगों को अखरने लग रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उमस के चलते बेचैनी बढ़ेगी।

loksabha election banner

ऐसा रहा कल का तापमान

गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 1 अप्रैल के औसत तापमान से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम व न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान ने जताया है कि शुक्रवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस रहने के असार हैं। हवा की अधिकतम गति 6 से 19 किलोमीटर प्रति घण्टे हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। हवा की अधिकतम गति 6 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा दक्षिण पश्चिम की तरफ चली। इसकी अधिकतम गति 22 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आद्र्रता अधिकतम 69 व न्यूनतम 26 फीसद रही।

1.2 डिग्री फिसला न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घण्टे में करीब 1.2 डिग्री की गिरावट आई है। बावजूद इसके तापमान औसत से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान  19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दे 1 अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस है। औसत न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस है। बता दें पिछले 24 घण्टे में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की वृध्दि हुई है। गुरुवार का न्यूनतम तापमान  1अप्रैल के औसत न्यूनतम तापमान से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

10 बजे के बाद से अखरने लग रही धूप

तापमान में वृद्धि होते ही लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। पिछले 3-4 दिनों में अचानक 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। सुबह 10 बजे के बाद से धूप लोगों को अखरने लग रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.