Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में 6.9 डिग्री पहुंचा तापमान, कोल्‍ड डे जैसी स्थिति

Gorakhpurweatherforecast गोरखपुर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 100 मीटर की भी दूरी लोगों को कठिनाई से नजर आई। सुबह गलन के चलते लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी एक दो दिन तक स्थिति ऐसी ही रहेगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 11:47 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में 6.9 डिग्री पहुंचा तापमान, कोल्‍ड डे जैसी स्थिति
गोरखपुर में मंगलवार को फ‍िर कोल्‍ड डे जैसी स्थिति पैदा हो गई है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 100 मीटर की भी दूरी लोगों को कठिनाई से नजर आई। सुबह गलन के चलते लोग देर तक रजाई में दुबके रहे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी एक दो दिन तक स्थिति ऐसी ही रहेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पूर्वानुमान जताया था कि दिन का न्‍यूनतम तामपान 9.1 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मंगलवार को हवाएं सुबह उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलीं। 10 बजे के बाद से पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो गई है। इनकी अधिकतम गति 4 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। मंगलवार का न्‍यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

सोमवार को दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में थोड़ा उछाल आया है, लेकिन न्‍यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। सोमवार को दिन अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। सुबह पुरुवा व नौ बजे के बाद से पछुआ हवाएं चलीं। हवाओं की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आद्र्रता अधिकतम 99 व न्यूनतम 79 फीसद रही। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से पछुआ हवाओं के साथ लोगों ने गलन महसूस की। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। पिछले 24 घंटे में न्‍यूनतम तापमान फिर दो डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। मंगलवार को दिन न्‍यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि कोल्‍ड डे जैसी स्थिति रह सकती है।

क्या है कोल्ड

जाड़े के मौसम में दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से कम होने पर उसे कोल्ड डे घोषित किया जाता है। इसके अलावा तापमान औसत तापमान से साढ़े चार डिग्री कम होने पर भी संबंधित दिन को कोल्ड डे की श्रेणी में रखा जाता है।

आने वाले दिनों का संभावित तापमान

दिन          न्यूनतम    अधिकतम

20 जनवरी    8         20

21 जनवरी    8         20

22 जनवरी    7         21

23 जनवरी     8        22

24 जनवरी     8        19


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.