Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather Updates: औसत से अधिक हुआ तापमान तो अखरने लगी गर्मी

गोरखपुर में मौसम में तेजी से बदल रहा है। अब सिर्फ सुबह शाम की ठंड रह गई है जबकि दिन पूरी तरह गर्मी का हो चुका है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 10:16 AM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 10:16 AM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: औसत से अधिक हुआ तापमान तो अखरने लगी गर्मी
गोरखपुर में धूप के कारण हल्‍की गरमी का एहसास होने लगा है। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। पारा अभी औसत तापमान से थोड़ा ही ऊपर गया है कि लोगों को गर्मी अखरने लगी है। लोग सिर्फ सुबह शाम गर्म कपड़ों में देखे जा रहे हैं। दिन के समय में लोग सिर्फ फुल शर्ट में नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार का भी तापमान औसत से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

loksabha election banner

अब सिर्फ सुबह शाम की ठंड

मौसम में तेजी से बदल रहा है। अब सिर्फ सुबह शाम की ठंड रह गई है, जबकि दिन पूरी तरह गर्मी का हो चुका है। लोग सिर्फ फुल शर्ट व हाफ जैकेट में देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। बुधवार का तापमान औसत से अधिक रहा। दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। फरवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 26.4 व न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस है। बुधवार को हवा उत्तर पूरब दिशा में चली। इसकी अधिकतम गति 7 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आद्र्रता अधिकतम 88 व न्यूनतम 63 फीसद रही।

23 फरवरी तक ऐसे ही रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया कि आगामी 23 फरवरी तक दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। गुरुवार को हवा दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम के तरफ चलने के आसार हैं। हवा की गति 4 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

167 तक पहुंचा एक्युआई

बुधवार सुबह 11 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 167 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.