Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक गर्म हुआ दिन, खत्‍म हुई ठंड

Gorakhpurweatherforecast गोरखपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 19 फरवरी तक अब ऐसी ही स्थिति रहने वाली है। गोरखपुर में ठंड अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 01:04 PM (IST)
Gorakhpur Weather News: सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक गर्म हुआ दिन, खत्‍म हुई ठंड
गोरखपुर में तापमान सामान्‍य से डेढ़ डिग्री अधिक हो गया है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। सूरज ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसकी देन है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 19 फरवरी तक अब ऐसी ही स्थिति रहने वाली है।

loksabha election banner

अब बस सुबह शाम ही ठंड

मौसम में रोजाना परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ठंड अब सिर्फ सुबह व शाम भर की रह गई है। दिन गर्म होने लगा है। लोगों ने तो पंखा चलाना भी शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 19 फरवरी तक दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अब चटख धूप में लोगों से भारी गर्म कपड़े बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं। स्थिति यह है कि कोई हाफ जैकेट में दिख रहा है तो कोई फुल शर्ट पहने हुए दिख रहा है। सिर्फ सुबह व शाम में ही लोगों को हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है।

उतर गया जैकेट व कोट

दिन में तो लोग सिर्फ शर्ट पहनकर भी काम चला ले रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवारवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा दक्षिण से पश्चिम की तरफ चल सकती है। इनकी अधिकतम गति 5 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। पिछले चौबीस घंटे से दिन के अधिकतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मांगवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिण पश्चिम की तरफ से चलने वाली हवा की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे रही। आद्र्रता अधिकतम 88 व 54 फीसद रही। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 19 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.