Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: मार्च से शुरू हो जाएगी गरमी, 33 पार होगा पारा

पिछले दो दिनों की हल्की बारिश के चलते मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया था। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने के कारण लोग हल्की ठंड भी महसूस कर रहे हैं। कुछ लोग सुबह के समय हाफ जैकेट में नजर आ रहे हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 15 Mar 2021 10:49 AM (IST)Updated: Mon, 15 Mar 2021 10:49 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: मार्च से शुरू हो जाएगी गरमी, 33 पार होगा पारा
गोरखपुर में मौसम ने फ‍िर यू टर्न ले लिया है। - फाइल फोटा

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले दो दिनों की बूदाबांदी व ओले गिरने से मौसम में अचानक परिवर्तन आ चुका है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 20 मार्च तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान में भी वृध्दि होगी। यह करीब 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

loksabha election banner

यू-टर्न के बाद फ‍िर शुरू हुई कड़ी धूप

पिछले दो दिनों की हल्की बारिश के चलते मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया था। न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने के कारण लोग हल्की ठंड भी महसूस कर रहे हैं। कुछ लोग सुबह के समय हाफ जैकेट में नजर आ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृध्दि हुई है। हालांकि यह मार्च माह के औसत अधिकतम तापमान से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे है। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार से आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। आगामी 20 मार्च तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

ऐसा रहा कल का तापमान

बता दें रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते लोगों ने ठंड भी महसूस की। हवा अधिकतम 17 किलो मीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।  मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। रविवार का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा दक्षिण से दक्षिण पश्चिम की तरफ चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 5- 18 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

आगामी दिनों का संभावित तापमान(डिग्री सेल्सियस)

तिथि       न्यूनतम  अधिकतम

15 मार्च     16       32.5

16 मार्च     17       33

17 मार्च     16       32

18 मार्च     17       32

19 मार्च     18       31

20 मार्च     16       32

मार्च माह का औसत तापमान डिग्री सेल्सियस में

औसत अधिकतम तापमान - 32.6

औसत न्यूनतम तापमान - 16.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.