गोरखपुर में औसत से तीन डिग्री गर्म रहा दिन, कल हो सकती है बारिश
Gorakhpur weather news दो दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी से तापमान गिरावट आ गई थी। सोमवार को सुबह करीब दस बजे से धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। स्थिति यह रही कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।
गोरखपुर, जागरण संवाददाता। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मंगलवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हें। दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। सोमवार का दिन अपने औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस गर्म रहा। इसके चलते लोगों को ठंड से राहत रही। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 12 व 13 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद फिर तापमान में गिरावट की आ सकती है।
ऐसा था कल का मौसम
दो दिन पूर्व हुई बूंदाबांदी से तापमान गिरावट आ गई थी। सोमवार को सुबह करीब दस बजे से धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। स्थिति यह रही कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। यह 10 जनवरी के औसत अधिकतम तापमान से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि जनवरी माह के औसत तापमान से सिर्फ 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि रात 10 जनवरी औसत न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस ठंडी रही। रात का तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
22 डिग्री रहा जनवरी का औसत तापमान
जनवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है और औसत न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और दूसरा सक्रिय हो रहा है।
इस कारण बढ़ रही है उमस
इसके अलावा राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश की ऊपरी हवाओं में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन वजहों से बारिश की स्थिति बन रही है। इसके चलते वातावरण में उमस बढ़ी है। आगामी 12-13 जनवरी में करीब 20 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।