Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: औसत के करीब पहुंचा तापमान, उमस से बढ़ी परेशानी

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। बुधवार को दक्षिण की तरफ से हवाएं अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 12:09 PM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 12:09 PM (IST)
Gorakhpur Weather: औसत के करीब पहुंचा तापमान, उमस से बढ़ी परेशानी
बुधवार को गोरखपुर में मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। तापमान औसत के करीब पहुंचते ही लोग उमस से परेशान दिख रहे हैं। ठंड नाम मात्र की भी नहीं बची है। रात में भी अब दिन जैसा स्थिति रह रही है। रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।  पिछले तीन दिनों से हवा करीब 11 किलोमीटर के रफ्तार से चल रही है। ऐसे में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस

मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम 16.1 डिग्री सेल्सियस है। मंगलवार को पारा इसके करीब रहा। दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। बुधवार को दक्षिण की तरफ से हवाएं अधिकतम 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।

धूल भरी हवा से परेशानी

हवा धूल भरी होने से लोगों को थोड़ी कठिनाई हुई, लेकिन चटख धूप के चलते तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि हुई है। पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मार्च माह के औसत न्यूनतम तापमान से बुधवार का न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि औसत अधिकतम तापमान से बुधवार का  दिन का तापमान  करीब  एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाल दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 32  से 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.