Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: आज 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है आगामी 15 अप्रैल तक जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस करीब रहने के आसार हैं। बता दें कि बीते वर्ष का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 09:48 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 09:48 AM (IST)
Gorakhpur Weather: आज 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है अधिकतम तापमान
गोरखपुर में शनिवार को मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर जेएनएन। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। हवा उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। अपराह्न दो बजे के बाद से दक्षिण से उत्तर पश्चिम की तरफ हवा बहेगी। इसकी अधिकतम गति 5 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है आगामी 15 अप्रैल तक जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस करीब रहने के आसार हैं। बता दें कि बीते वर्ष का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

शुक्रवार को ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बनने से शाम करीब चार बजे अचानक बादल छा गए थे। इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली थी, लेकिन दोपहर में चटख धूप व वातावरण में नमी के कारण करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी महसूस की गई। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरुवा हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलीं। हीट इंडेक्स 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

एक डिग्री गिरा रात का तापमान

पिछले चौबीस घंटे में रात के तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट आई है। दिन के तापमान में भी 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। धूल भरी हवाएं चलेंगी।

42.4 डिग्री था बीते वर्ष का अधिकतम तापमान

बीते वर्ष का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस था। यह तापमान बीते 26 मई को दर्ज हुआ था। इस वर्ष मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 15 अप्रैल तक ही दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.