Gorakhpur Weather: कोहरे की गिरफ्त में सुबह, आज 11 डिग्री तक रह सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा है कि शनिवार सुबह उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ हवाएं बह सकती है। सुबह 10 बजे के बाद से दश्चिण पश्चिम से पश्चिम की तरफ बहने के आसार हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
गोरखपुर, जेएनएन। शनिवार सुबह सड़कों पर कोहरा छाया रहा। यहां तक सुबह निकलने वाले राहगीर व सैर सपाटे पर निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि आज दिन का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा है कि शनिवार सुबह उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ हवाएं बह सकती है। सुबह 10 बजे के बाद से दश्चिण पश्चिम से पश्चिम की तरफ बहने के आसार हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 88 व न्यूनतम 66 फीसद रही।
कोहरे के चलते आवागमन में हुई परेशानी
सुबह करीब साढ़े छह बजे तक सड़कों पर कोहरा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कोई वाहनों की लाइट जलाकर आगे बढ़ा तो कोई डीपर के भरोसे। यहां तक सुबह सैर पर निकलने वाले लोग भी कोहरे को लेकर घबराते रहे। कहीं वह किसी वाहन की चपेट में ना आ जाएं। कोहरा बढ़ने के साथ सुबह सड़क निकलने वालों लोगों की संख्या भी घट रही है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 159 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। इससे बुजुर्ग, बच्चे व सांस के रोगियों को सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। लोग सिर्फ जरूरत पर ही बाहर निकलें।