Gorakhpur Weather: पछुआ हवाओं ने कराया ठंड का आभास, 11 डिग्री पहुंचा तापमान
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने मंगलवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। हवाएं उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की दिशा में चलेंगी। सुबह 10 बजे के बाद दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चलेंगी।
गोरखपुर, जेएनएन। पछुआ हवाओं के चलते एक बार फिर तापमान में गिरावट देखी जा रही है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। जबकि अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम आर्द्रता 82 फीसद व न्यूनतम आर्द्रता 59 फीसद रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
नवंबर माह का आखिरी दिन ठिठुरन भरा रहा। पछुआ हवाओं के चलते दिन भर लोगों की कंपकपी छूटी।
जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने मंगलवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। हवाएं उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की दिशा में चलेंगी। सुबह 10 बजे के बाद दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चलेंगी। दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ ने कहा है कि पछुआ हवाओं के चलने के कारण अगले तीन चार दिनों में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी।
पिछले पांच दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में )
गुरुवार- 12.0
शुक्रवार- 14.5
शनिवार- 12.3
रविवार- 12.3
सोमवार- 11.3
नवंबर माह औसत तापमान
न्यूनतम तापमान- 14.9 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान- 29.9 डिग्री सेल्सियस
155 पर पहुंचा एयर क्वालिटी इंडेक्स
सोमवार सुबह 11 बजे का एयर क्वालिटी इंडेक्स 155 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर रहा। मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि बुजुर्ग, बच्चे व सांस के रोगियों को थोड़ी सावधानी अपनाने की जरूरत है।