Move to Jagran APP

गोरखपुर से मुंबई की फ्लाइट का शेड्यूल बदला, दिल्‍ली के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू

गोरखपुर से मुंबई की फ्लाइट का शेड्यूल बदल गया है। इसके साथ ही दिल्‍ली के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू हो गई।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 12:22 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 04:21 PM (IST)
गोरखपुर से मुंबई की फ्लाइट का शेड्यूल बदला, दिल्‍ली के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू
गोरखपुर से मुंबई की फ्लाइट का शेड्यूल बदला, दिल्‍ली के लिए दूसरी फ्लाइट शुरू

गोरखपुर, जेएनएन। सप्ताह में तीन दिन मुंबई की उड़ान भरने वाले इंडिगो के विमान का शेड्यूल बदलेगा। सुबह 8.45 बजे गोरखपुर से मुंबई जाने वाले विमान को यात्री नहीं मिल रहे हैं। 180 सीटर विमान से पहले दिन सिर्फ 25 लोगों ने यात्रा की। वहीं दोपहर में मुंबई जाने वाले स्पाइस जेट के विमान से रोजाना 100 से अधिक लोग यात्रा कर रहे हैं। इसको देखते हुए इंडिगो भी सुबह की फ्लाइट को दोपहर बाद करने की तैयारी में है।

loksabha election banner

यात्रियों की संख्या को देखते हुए इंडिगो ने 13 जुलाई से मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार) उड़ान का निर्णय लिया था। विमान सुबह 8.10 बजे गोरखपुर पहुंचता है। 8.45 बजे यात्रियों को लेकर मुंबई रवाना होता है। फ्लाइट पकडऩे के लिए यात्रियों को सुबह 6.30 बजे ही एयरपोर्ट पहुंचने की बाध्यता थी। माना जा रहा है कि यात्री इतनी सुबह जाने से परहेज कर रहे थे। विमानन कंपनी के अधिकारियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को शेड्यूल बदलने का प्रस्ताव भेजा है। 

दिल्ली की इवनिंग फ्लाइट शुरू

स्पाइस जेट की इवनिंग फ्लाइट मंगलवार से शुरू हो गई। दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढऩे पर स्पाइस जेट ने यह निर्णय लिया है। दोपहर बाद 2.30 बजे दिल्ली से उड़ान भरने वाला विमान 3.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। शाम 4.25 बजे गोरखपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना होगा। दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट शुरू होने के साथ ही गोरखपुर से उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या नौ हो जाएगी। जिसमें दिल्ली की चार, मुम्बई की दो, कोलकाता, प्रयागराज और हैदराबाद की एक-एक फ्लाइट शामिल है। 

कुशीनगर एयरपोर्ट के डीजीएम ने ग्रहण किया कार्यभार

एयरपोर्ट अथार्टी ऑफ इंडिया ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डीजीएम इंजीनियरिंग सिविल की नियुक्ति कर दी है। जयपुर एयरपोर्ट से आए एनपी कोरी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वे जयपुर एयरपोर्ट पर सहायक महाप्रबंधक पद पर कार्यरत थे। गोरखपुर एयरपोर्ट के सहायक महाप्रबंधक किशन कुमार ने इन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। पत्रकार वार्ता में नवनियुक्त डीजीएम ने कहा कि एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद कार्ययोजना बनाएंगे। अधूरे व जरूरी कार्यों को लिस्टिंग की जाएगी। होमवर्क पूरा करने के बाद सटीक तौर पर कुछ कहना उचित होगा। बताया कि महाप्रबंधक के रूप में अमर ङ्क्षसह की नियुक्ति हो चुकी है। वे सात अगस्त को कार्यभार ग्रहण करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.