Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: गर्मी दे दी दस्‍तक, मार्च में 37 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान

रविवार को गोरखपुर का मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 18 मार्च तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 10:43 AM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 10:43 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: गर्मी दे दी दस्‍तक, मार्च में 37 डिग्री तक जा सकता है अधिकतम तापमान
गोरखपुर गर्मी ने दस्‍तक दे दी है। रविवार को गोरखपुर में कड़ी धूप हुई। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में रविवार को मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 18 मार्च तक आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी वृध्दि होगी।

loksabha election banner

ऐसा रहेगा मार्च माह का मौसम

बता दें पिछले दो दिनों से मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया था। तापमान में भारी गिरावट आने के कारण लोगों को एक बार फिर से अपने गर्म कपड़े निकालने पड़े थे। शनिवार को शहर के तमाम लोग हाफ जैकेट में नजर आए। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। दिन भर बादल छाये रहे। शाम को सूर्यास्त के समय सूर्य देव के दर्शन हुए। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी भी हुई है। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि रविवार से आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। आगामी 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

इसलिए मौसम ने लिया यू टर्न

जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को दिन भर बादल छाये रहे। लोगों को लगा कि जैसे ठंड जाकर लौट आई हो। शाम करीब पांच बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हुई है। इससे दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह औसत से सात डिग्री सेल्सियस कम है। बता दें मार्च माह का औसत अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि न्यूनतम तापमान औसत से करीब चार डिग्री गर्म है। शनिवार का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस वर्ष अब तक रात का अधिकतम तापमान है।

आगामी दिनों का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस)

तिथि       न्यूनतम  अधिकतम

14 मार्च     17       34

15 मार्च     17       35

16 मार्च     18       36

17 मार्च     19       36

18 मार्च     20       37

19 मार्च     20       37

मार्च माह का औसत तापमान डिग्री सेल्सियस में

औसत अधिकतम तापमान - 32.6

औसत न्यूनतम तापमान - 16.1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.