Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather: 32 डिग्री से नीचे आया अधिकतम तापमान, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

गोरखपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री से नीचे आ गया। आज यहां हल्‍की बारिश का भी अनुमान है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 12:10 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 07:41 PM (IST)
Gorakhpur Weather: 32 डिग्री से नीचे आया अधिकतम तापमान, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
Gorakhpur Weather: 32 डिग्री से नीचे आया अधिकतम तापमान, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

गोरखपुर, जेएनएन। शनिवार का भी मौसम लोगों के लिए राहत भरा रहेगा। कुछ स्‍थानों पर हल्‍की-फुल्‍की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में गोरखपुर में 3 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले कई दिनों की हल्‍की-फुल्‍की बारिश ने किसानों को बड़ा लाभ पहुंचा है। फसल की सिंचाई को लेकर किसानों की बचत हुई है। 

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ ने भी आाज भी हल्‍की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। आज अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री व न्‍यूनतम तापमान 26.5 डिग्री के करीब रहेगा। पिछले कई दिनों की हल्‍की-फुल्‍की बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। पारा 32 डिग्री से नीचे आ चुका है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा। इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने शनिवार को उत्‍तर-पूरब से दक्षिण दिशा की तरफ हवाएं 6-15 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान जताया है।

तापमान का अंतर

दिन                       तापमान (डिग्री में)

मंगलवार                   32.9

बुधवार                    32.2

गुरुवार                    32.8

शुक्रवार                    31.5

पिछले 24 घंटे में गोरखपुर व इर्द-गिर्द जिले में हुई है इतनी वर्षा

गोरखपुर- 3 एमएम

जंगल कौडि़या-1.5 एमएम

पीपीगंज-2.8 एमएम

कैंपियरगंज-1.0 एमएम

कुशीनगर-34 एमएम

महराजगंज- 0

देवरिया- 3 एमएम

बस्‍ती- 0

सिद्धार्थनगर- 1.1 एमएम

संतकबीरनगर- 0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.