वेश बदलकर 12 साल से दिल्ली में छिपा था गोरखपुर का डकैत, पुलिस ने पकड़ा Gorakhpur News
वेश बदलकर दिल्ली में रहता था। 12 साल से गुलरिहा पुलिस उसे ढूंढ रही थी। शनिवार की रात उसके गुलरिहा में होने की सूचना पर पुलिस गिरफ्तार कर लिया। रविवार की शाम उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
गोरखपुर, जेएनएन। जमानत मिलने के बाद फरार हुआ डकैत वेश बदलकर दिल्ली में रहता था। 12 साल से गुलरिहा पुलिस उसे ढूंढ रही थी। शनिवार की रात उसके गुलरिहा में होने की सूचना पर पुलिस गिरफ्तार कर लिया। रविवार की शाम उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
2008 में गुलरिहा क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान में डाली थी डकैती
गुलरिहा के मुड़िला गांव निवासी त्रिलोकी ठठेरा की सराय गुलरिहा में ज्वेलर्स की दुकान है। जनवरी 2008 में उनकी दुकान में सात लोगों ने डाका डाला था। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की थी। तत्कालीन थानेदार राजीव रंजन उपाध्याय ने केस दर्ज कर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में शामिल चिलुआताल के बेलदारीपुरवा का रहने वाला इंद्रजीत बेलदार एक साल बाद जमानत मिलने के बाद घर छोड़कर फरार हो गया। कोर्ट से वारंट जारी होने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। कोर्ट के आदेश पर उसके घर की कुर्की कर दी गई लेकिन इंद्रजीत हाजिर नहीं हुआ। शनिवार की रात में उसके गुलरिहा में होने की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा रवि राय ने बताया कि इंद्रजीत अपना वेश बदलकर दिल्ली में चिंटू के नाम से रहता था और मजदूरी कर जीविका चला रहा था। लंबे समय से पुलिस उसे ढूंढ रही थी। गुलरिहा में होने की सूचना पर शनिवार की रात उसे गिरफ्तार किया गया।
फरार बदमाशों की तलाश में उधमसिंह नगर जाएगी गोरखपुर की पुलिस
पुलिस की वर्दी लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की एक टीम उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जाएगी। गूलरभोज थानाक्षेत्र के ठंडा नाला गांव का रहने वाला गिरोह पूरे देश में घूमकर लूट करता है। दो दिन पहले क्राइम ब्रांच की मदद से गोरखनाथ पुलिस ने गिरोह के एक बदमाश को पकड़ा था। पूछताछ करने पर गिरोह के दो सदस्यों का नाम पता चला जिन्होंने गोरखपुर में तीन घटनाओं को अंजाम दिया है। पांच दिसंबर को गोरखनाथ क्षेत्र में धर्मशाला बाजार पुलिस चौकी के पास पुलिस की वर्दी में दो बदमाशों ने एक महिला को डरा धमका कर तीन हजार रुपये व गहने ले लिए थे।
डीआइजी के निर्देश पर जालसाजी व चोरी का केस दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की छानबीन कर रही थी। सर्विलांस की मदद से छानबीन करने पर पता चला कि उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) जिले के गूलरभोज थानाक्षेत्र के ठंडा नाला गांव के रहने वाले गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। एक जनवरी को क्राइम ब्रांच की टीम ने रेलवे स्टेशन के पासठंडा नाला गांव निवासी अख्तर अली के रूप में हुई। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। वारदात में शामिल ठंडा नाला गांव के रहने वाले यूनूस व इरसाद की तलाश चल रही है। डीआइजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि उधमसिंह नगर जिले के एसपी को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी गई है। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।