गोरखपुर, जेएनएन। बिहार के सिवान निवासी 54 वर्षीय एक संक्रमित की मौत हो गई। वह बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कालेज में भर्ती थे। रविवार को कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 917 निगेटिव व 35 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 12 शहर के हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19312 हो गई है। 315 की मौत हो चुकी है। 18502 स्वस्थ हो चुके हैं। 495 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।
संक्रमितों की संख्या में लगातार आ रही है गिरावट
सीएमओ ने बताया कि अब कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आ चुका है। संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। कुल पाजिटिव मरीजों की संख्या भी तीन हजार से घटकर लगभग पांच सौ हो गई। कोविड अस्पतालों में मरीज काफी कम हो गए हैं। ज्यादातर बेड खाली हैं। मौतों की संख्या भी काफी तेजी से गिरी है। त्योहारों के समय हमें विशेष सावधानी बरतनी होगी, ताकि कोरोना दोबारा न लौट सके। भले ही कोरोना कम हो गया है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए बचाव के नियमों का पालन हम सभी को करना होगा। यही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। क्योंकि अभी तक न तो वैक्सीन आई है और न ही इस महामारी की कोई दवा है।
केस कम हो रहे लेकिन सर्तकता जरूरी
उन्होंने कहा कि सभी यदि सतर्क रहे तो कोरोना बहुत जल्दी जिले से विदा हो जाएगा। अधिक से अधिक जांच हो सके, इसके लिए चरगांवा स्वास्थ्य केंद्र व फोरेंसिक लैब में 24 घंटे जांच का इंतजाम किया गया है। तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा बीमार व बुजुर्गों की तलाश कर उनकी जांच कराई जा रही है, ताकि संक्रमित मिलने पर उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जा सके। इससे कोरोना व उससे होने वाली मौतों की रोकथाम की जा सकेगी।
संतकबीर नगर में पांच नये कोरोना पाजिटिव मिले
संतकबीर नगर में पांच नये कोरोना पाजिटिव मिले हैं। वहीं इससे अधिक यानी 11 पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र(आरएमआरसी)-गोरखपुर व एसजीपीजीआइ-लखनऊ से 2152 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को 1645 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें से 1640 लोग जांच में निगेटिव निकले हैं। जबकि खलीलाबाद ब्लाक में दो तथा बघौली, सेमरियावां व नाथनगर ब्लाक में एक-एक कुल पांच लोग जांच में कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 178420 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 170599 निगेटिव और 3018 लोग कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 43 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 2974 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 44 कोरोना पाजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO