Gorakhpur coronavirus: जिले में कोरोना के 12 नए मरीज, अब तक 21352 संक्रमित
Gorakhpur coronavirus 22 January 2021 गोरखपुर और बस्ती मंडल में कोरोनावायरस से हुई मौत संक्रमितों की संख्या कोरोना से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए पढ़ें जागरण डाट काम की खबरें। अपडेट की जानकारी के लिए कृपया बने रहें हमारे साथ।
गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में गुरुवार को 1677 निगेटिव व 12 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें चार मरीज शहर के हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 21352 हो गई है। 354 की मौत हो चुकी है। 20875 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 123 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने इसकी पुष्टि की है।
सीएमओ ने कहा कि कोरोना पूरी तरह लड़खड़ा गया है। अब बचाव व सर्तकता के हथियारों से इस पर और तेज प्रहार करने की जरूरत है। ताकि यह पूरी तरह खत्म हो जाए। इसलिए शारीरिक दूरी का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। समय-समय पर साबुन-पानी से हाथ ठीक से धोते रहें। दूसरी तरफ हम वैक्सीन से भी सबको सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। पहले स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, राजस्व, नगर निगम व पुलिस कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के लोग व 50 वर्ष के नीचे के बीमार लोगों तथा चौथे चरण में सभी को टीका लगा दिया जाएगा। अधिकतम चार-पांच माह बाद हम सभी कोरोना से सुरक्षित हो जाएंगे। लेकिन उसके पहले बचाव के नियमों का पालन करते रहें।
सिद्धार्थनगर में कोरोना के दो नए मरीज
सिद्धार्थनगर में गुरुवार को 1137 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। दो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। अब तक 4068 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 3961 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 52 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 59 है।
सीएमओ डाक्टर इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि आई रिपोर्ट में बर्डपुर ब्लाक के तरैनी में एक व सोनवर्षा में एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
महराजगंज में नहीं मिला एक भी कोरोना मरीज
कोरोना को लेकर महराजगंज जिले के लिए अच्छी खबर है। लगातार दूसरे दिन भी कोई कोरोना पाजिटिव नहीं पाया गया है। कोरोना जांच में सभी 1419 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 5798 पर ही स्थिर है। इसमें 91 की मौत हो चुकी है। जबकि 5700 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है। नोडल अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। सावधानी बरतनी जरूरी है। कोविड-19 से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का सभी लोग पालन करें। मास्क अवश्य लगाएं।