Gorakhpur Coronavirus: गोरखपुर में 37 में मिला संक्रमण, अब तक 19407 संक्रमित Gorakhpur News
Gorakhpur Coronavirus 12 November 2020 गोरखपुर और बस्ती मंडल में कोरोनावायरस से हुई मौत संक्रमितों की संख्या कोरोना से संबंधित अन्य जानकारियों के लिए पढ़ें जागरण डाट काम की खबरें। अपडेट की जानकारी के लिए कृपया बने रहें हमारे साथ।
गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में बुधवार को 37 संक्रमित मिले। इसमें शहर के 16 मरीज हैं। 1185 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में अब तक कुल 19407 लोग पाजिटिव हो चुके हैं। इसमें 18673 स्वस्थ हो गए हैं। 315 की मौत हो चुकी है। 419 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की।
संक्रमितों में बंसतपुर में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं। इनमें आठ साल का एक बच्चा भी है। कोरोना से मौतें लगभग रुक गई हैं। संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अब शीघ्र ही जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। सीएमओ ने लोगों से बचाव के नियमों का पालन करने की अपील की है।
संतकबीर नगर में तीन और नये कोरोना पाजिटिव
संतकबीर नगर जिले में जांच में तीन और नये कोरोना पाजिटिव मिले हैं। वहीं इससे अधिक चार पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र(आरएमआरसी)-गोरखपुर व एसजीपीजीआइ-लखनऊ से 2185 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
गुरुवार को 1638 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें से 1635 लोग जांच में निगेटिव निकले हैं। जबकि नाथनगर, मेंहदावल व हैंसर बाजार ब्लाक के एक-एक कुल तीन व्यक्ति जांच में कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 182669 नमूनों की जांच हो चुकी है। इसमें 174840 निगेटिव और 3026 लोग कोरोना पाजिटिव निकले हैं। जिले में अब तक 43 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 2985 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि 41 कोरोना पाजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।