Coronavirus: गोरखपुर में एक की मौत, 25 में मिला संक्रमण Gorakhpur News
जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19102 हो गई है। 309 की मौत हो चुकी है। 18193 स्वस्थ हो चुके हैं। मात्र 600 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की। शहर निवासी 65 वर्षीय महिला बीआरडी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं।
गोरखपुर, जेएनएन। एक संक्रमित की मंगलवार को मौत हो गई। कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 960 निगेटिव व मात्र 25 में संक्रमण की पुष्टि हुई। लगभग तीन माह के अंदर यह दूसरे दिन सर्वाधिक कम संख्या है। इसमें शहर के नौ मरीज शामिल हैं।
जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19102 हो गई है। 309 की मौत हो चुकी है। 18193 स्वस्थ हो चुके हैं। मात्र 600 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की। शहर निवासी 65 वर्षीय महिला बीआरडी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थीं। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। मौतों की संख्या भी तेजी से घटी है। इसके पूर्व 31 अक्टूबर को एक मरीज की मौत हुई थी। संक्रमितों में स्वास्थ्य केंद्र भटहट व बीआरडी के एक-एक कर्मचारी व बिछिया कालोनी का एक साल का मासूम शामिल है। बढय़ा खुर्द में एक ही परिवार के दो लोग पाजिटिव मिले हैं।
संतकबीर नगर में भी कोरोना से एक की मौत
संतकबीर नगर जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि जांच में एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव निकला है। वहीं छह पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। पोर्टल पर कोरोना से मरे एक व्यक्ति का केस गोरखपुर से संतकबीर नगर जिले को ट्रांसफर किया गया है। मृतक जिले के किस ब्लाक व गांव का निवासी है, फिलहाल स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी यह जानकारी प्राप्त करने में जुटे हुए हैं। बुधवार को 1,643 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें 1,642 निगेटिव और खलीलाबाद ब्लाक का एक व्यक्ति कोरोना पाजिटिव निकला है। जबकि इससे अधिक छह कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब तक 43 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 2,939 कोरोना पाजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना संक्रमित एक मरीज का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।