Gorakhpur Coronaviras Updates: संतकबीर नगर में 37 नये पाॅजिटिव मिले, 1638 हुई संक्रमितों की संख्या
Gorakhpur Coronaviras Updates संतकबीर नगर में में बुधवार को 37 नये पाॅजिटिव मिले।
गोरखपुर, जेएनएन। बुधवार को 657 नमूनों की रिपोर्ट आई। इसमें 620 निगेटिव वहीं 37 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस दिन 25 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 1,638 हो गई है।
पुलिस लाइन-खलीलाबाद के एक पुलिस कर्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां के एक तथा सीएचसी खलीलाबाद के दो स्वास्थ्य कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जनपद में सर्वाधिक खलीलाबाद ब्लाक में 12, मेंहदावल ब्लाक में नौ, सेमरियावां ब्लाक में सात, नाथनगर ब्लाक में छह तथा हैंसर बाजार ब्लाक में तीन कुल 37 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस दिन 25 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 42,015 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें 35,670 निगेटिव और 1,638 लोग जांच में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। अब तक 17 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 1,376 पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 245 पाॅजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।
संत कबीरनगर में बुधवार दोपहर एक बजे मेंहदावल और खलीलाबाद क्षेत्र में अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई है। धनघटा में भी बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो रही है। जहां तेज बारिश हुई है वहां जगह- जगह जलजमाव हो गया। बीते एक सप्ताह से तेज धूप खिल रहा था जिससे उमस व गर्मी से लोग परेशान थे। लेकिन बुधवार को बारिश होने से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिला है। धान की फसल के लिए यह बारिश अच्छी है। लेकिन बाढ की वजह से बंधे पर रह रहे लोगों के लिए बारिश आफत बनकर आई है।