Move to Jagran APP

Gorakhpur Weather News: हल्‍की धूप पर भारी पड़ रहा कोहरा, अभी जारी रहेगी ठंड

पिछले दो दिनों से दिन में हल्‍की धूप हो रही है लेकिन लोगों को इससे कोई विशेष राहत नहीं है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिन का न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 09:08 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 10:20 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: हल्‍की धूप पर भारी पड़ रहा कोहरा, अभी जारी रहेगी ठंड
गोरखपुर में हल्‍की धूप के साथ कोहरे का कहर जारी है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। बुधवार की सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। वातावरण में करीब 96 फीसद नमी और पछुआ हवाओं के चलते गलन बरकरार है। पिछले दो दिनों से दिन में हल्‍की धूप हो रही है, लेकिन लोगों को इससे कोई विशेष राहत नहीं है। सूर्यदेव दिख तो रहे हैं, लेकिन बादलों की ओट में वह एकदम चांद जैसे नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिन का न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। रात में भी घना कोहरा रहेगा। सुबह कुछ घंटे तक पुरुवा हवाएं चलेंगी। सुबह 10 बजे के बाद से पछुआ हवाएं चलेंगी। इनकी गति 4 से 12 किेलामीटर प्रति घंटे रह सकती है। 

loksabha election banner

अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय छाया रहेगा घन कोहरा

मंगलवार को दिन में सूर्यदेव दिखे। लोगों ने गुनगुनी धूप का लुफ्त भी उठाया, लेकिन पछुआ हवाओं के चलते ठंड से कोई विशेष राहत नहीं मिल सकी। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्स्यिस के करीब रहा। यह जनवरी माह के औसत अधिकतम तापमान से करीब दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्‍यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेलिसयस रहा। यह जनवरी माह के औसत न्‍यूनतम तापमान से .7 डिग्री सेल्सियस अधिकत है। 

आज 10 डिग्री के करीब रह सकता है न्‍यूनतम तापमान

बता दें जनवरी माह का औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि अभी अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बुधवार को दिन में आद्र्रता अधिकतम 96  व न्यूनतम 78 फीसद रही । 

आने वाले दिनों का संभावित तापमान

दिन         न्यूनतम    अधिकतम 

20 जनवरी    11        20 

21 जनवरी    11        20 

22 जनवरी    11        19

23 जनवरी    11        18

24 जनवरी    12        19

25 जनवरी    12        20


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.