मुंबई से गोरखपुर में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, फिर जाने-क्या हुआ Gorakhpur News
करीब ढाई वर्ष पहले एक विवाह समारोह के दौरान गुलरिहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अंकित सहानी की मुलाकात मुंबई के पनवेल की रहने वाली एक लड़की से हो गई।
गोरखपुर, जेएनएन। मुंबई की रहने वाली एक प्रेमिका दो दिन पहले विवाह रचाने के लिए शहर के गुलरिहां इलाके के एक प्रेमी के घर पहुंच गई। वह प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने लगी। प्रेमी ने प्रेम संबंध होने से इंकार करते हुऐ डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनो को थाने ले गई। उसके बाद पुलिस ने समझाकर प्रेमिका को उसके मौसी के घर भेज दिया। शुक्रवार को प्रेमिका फिर थाने पहुंच गई और पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
शादी समारोह में हुई थी मुलाकात
मिली जानकारी के अनुसार पिपराइच थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में करीब ढाई वर्ष पहले एक विवाह समारोह के दौरान गुलरिहां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अंकित सहानी की मुलाकात मुंबई के पनवेल की रहने वाली एक लड़की से हो गई। उस लड़की का पैतृक गांव कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र में है। दोनो एक ही विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। पहली मुलाकात में दोनो में दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गया। इसके बाद लड़की मुंबई चली गई। कुछ दिन बाद अंकित साहनी भी रोजी रोटी कमाने के चक्कर में पनवेल चला गया। वहां रहकर वह फर्नीचर का काम करने लगा। अंकित लाकडाउन के पहले अपने गांव वापस आ गया। उधर मुंबई में प्रेमिका उसका इंतजार करती रही। जब वह नहीं आया तो प्रमिका के इंतजार के सब्र का बांध टूट गया।
प्रेमी के घर पहुंची और बताई प्रेम कहानी
उसके बाद प्रमिका एक जुलाई को शादी रचाने के लिए अकेली ही मुंबई से चल दी। गुलरिहां इलाके के औरंगाबाद गांव पहुंची और प्रेमी के घर जा कर बैठ गई। प्रेमिका ने अंकित के घर वालों को अपनी प्रेम कहानी सुनाई और विवाह करने का दबाव बनाने लगी। बताते हैं कि अंकित के घर वालों ने प्रेमिका से कहा कि वह घर के लोगों के साथ। पहले बातचीत होगी। उसके बाद जैसा होगा देखा जाएगा। प्रेमिका जब अंकित के घरवालों की बात नहीं मानी तो पुलिस को सूचना दी गई। उसके बाद वहीं से पुलिस ने प्रेमिका को उसकी मौसी के घर भेज दिया। शुक्रवार को प्रेमिका फिर गुलरिहां थाने पहुंच गई। उसने लिखित तहरीर दी। शारीरीक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने प्रेमी को पुछताछ के लिए थाने बुला ली है। इस संबंध में गुलरिहां प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय का कहना है कि लड़की ने तहरीर दिया है। दोनो पक्षों के बीच बातचीत चल रही है।