अब बदले रास्ते से चलेंगी यह ट्रेनें, यहां देखें पूरा रूट चार्ट Gorakhpur News
रेलवे प्रशासन ने गोरखधाम एक्सप्रेस समेत कई गाडिय़ों को बुढ़वल बाराबंकी लखनऊ आलमनगर व रोजा के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है।
गोरखपुर, जेएनएन। रेलवे प्रशासन ने सोमवार से गोरखधाम एक्सप्रेस समेत कई गाडिय़ों को बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ, आलमनगर व रोजा के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर से सोमवार को प्रस्थान करने वाली 12555 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ, आलमनगर व रोजा के रास्ते जाएगी। इसी तरह हिसार से 14 अक्टूबर को प्रस्थान करने वाली 12556 हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस रोजा, आलमनगर, लखनऊ, बाराबंकी व बुढ़वल के रास्ते आएगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
इन ट्रेनों का भी हुआ मार्ग परिवर्तित
- 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस
- 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस
- 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
- 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस।
आज की फ्लाइट
दिल्ली के लिए
इंडिगो
आगमन - सुबह 11.10 बजे
प्रस्थान - सुबह 11.40 बजे
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 12.55 बजे
प्रस्थान - दोपहर 01.25 बजे
एयर इंडिया
आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे
मुंबई के लिए
स्पाइस जेट
आगमन - दोपहर 2.30 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 3.15 बजे
आगमन - शाम 4.30 बजे
प्रस्थान - शाम 5.00 बजे
बंगलुरु के लिए
इंडिगो
आगमन - दोपहर 01.45 बजे
प्रस्थान - दोपहर बाद 02.15 बजे
हैदराबाद के लिए
आगमन - दोपहर 12.05 बजे
प्रस्थान - शाम 04.30 बजे
कोलकाता के लिए
प्रस्थान - दोपहर 12.35 बजे
आगमन - शाम 04.00 बजे