Move to Jagran APP

Panchayat Chunav: गोरखपुर में चार पदों पर वापस लिए गए चार हजार नामांकन पत्र

Panchayat Chunav गोरखपुर में चार पदों पर करीब चार हजार नामांकन पत्रों को वापस लिया गया है। ग्राम प्रधान पद के सर्वाधिक नामांकन पत्र वापस लिए गए। इस पद के लिए एक ही परिवार से कई लोगों ने नामांकन किया था।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 10:55 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 10:55 AM (IST)
Panchayat Chunav: गोरखपुर में चार पदों पर वापस लिए गए चार हजार नामांकन पत्र
नाम वापसी के लिए चुनाव कार्यालय पर लगी भीड़। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मैदान में सभी पदों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।  नाम वापस लेने के साथ ही प्रतीक चिन्ह का आवंटन भी हो गया। चारों पद मिलाकर करीब चार हजार नामांकन पत्रों को वापस लिया गया है। ग्राम प्रधान पद के सर्वाधिक नामांकन पत्र वापस लिए गए। इस पद के लिए एक ही परिवार से कई लोगों ने नामांकन किया था। करीब तीन हजार लोगों ने जिले में प्रधान पद से नाम वापस लिया है। बीडीसी सदस्य पद के भी करीब 600 पर्चे वापस लिए गए हें। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए करीब 150 पर्चे वापस हुए।

loksabha election banner

देर रात तक ब्लाकों में होती रही नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की फीडिंग

पर्चा वापसी के लिए सुबह आठ बजे से ही जिला मुख्यालय एवं ब्लाक मुख्यालयों पर प्रत्याशियों का आना शुरू हो गया था। बीडीसी पद के लिए मैनेजमेंट खूब चला। प्रमुख पद के अधिकतर दावेदारों ने अपने सामने के प्रत्याशियों से पर्चा वापस कराने में कामयाबी पायी है। प्रधान पद के लिए कहीं सास-बहू तो कहीं पति-पत्नी ने पर्चा दाखिल किया था। यही कारण रहा कि इस पद के लिए पर्चा वापस लेने वालों की भीड़ रही। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चे कम वापस हुए लेकिन 50 फीसद से अधिक पदों पर एक वार्ड में एक ही प्रत्याशी होने से उसे निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिले में सदस्य के 16 हजार से अधिक पद हैं। सभी ब्लाकों में देर रात तक पर्चा वापसी का विवरण फीड करने की प्रक्रिया चलती रही। ग्राम प्रधान पद के लिए कोई भी निर्विरोध निर्वाचित नहीं हो सका है। हर गांव में दो से लेकर सात प्रत्याशी मैदान में हैं।

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर नाम वापस लिया

कौड़ीराम के टीकर निवासी दिलीप राम त्रिपाठी ने बुधवार को वार्ड संख्या 59 से पर्चा वापस ले लिया। जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अनवरत चहुंमुखी विकास हो रहा है। भाजपा की नीतियों से जनता का विकास तय है। भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ईश्वर मणि ओझा आदि मौजूद रहे।

अराजक तत्वों को पुलिस ने दिया रेड कार्ड

पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पीपीगंज पुलिस ने 250 अराजक तत्वों को चिह्नित कर रेड कार्ड जारी किया है। इस कार्ड के माध्यम से उन्हें चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पीपीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर बदमाश और असलहा तस्कर धीरेंद्र मोहन उर्फ डिस्को तिवारी के नाम से भी रेड कार्ड जारी किया गया है।

पीपीगंज थानेदार सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव कराने की घोषणा होने के बाद से ही हर गांव पर लगातार नजर रखी जा रही थी। गांव में रहने वालों की गतिविधियां की आधार पर रेड कार्ड जारी करने के लिए सूची तैयार की गई है। उन्हें दिए गए रेड कार्ड पर किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने और माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी छपी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.