Move to Jagran APP

UP के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कांग्रेस छोडी, बसपा में शामिल होने की संभावना Gorakhpur News

यूपी के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। उनकेबसपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 04:02 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 05:12 PM (IST)
UP के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कांग्रेस छोडी, बसपा में शामिल होने की संभावना Gorakhpur News
UP के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कांग्रेस छोडी, बसपा में शामिल होने की संभावना Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। बस्ती मंडल में कांग्रेस के कद्दावर नेता व यूपी सरकार के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। इनके साथ ही भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल,पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

loksabha election banner

बसपा प्रमुख से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद लिया निर्णय 

बसपा प्रमुख मायावती से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद गुरुवार को पूर्वमंत्री ने सपरिवार कांग्रेस छोड़ दिया है। बातचीत में पूर्व मंत्री ने इसकी पुष्टि की। बताया कांग्रेस पार्टी का न तो कोई सांगठनिक ढांचा है और न कोई फोरम। हर बात के लिए प्रियंका और राहुल गांधी के पास परिक्रमा करनी पड़ती है जिससे वह कार्य करने में ख़ुद को

असहज महसूस कर रहे थे।

बसपा में शामिल होने की अटकलें तेज

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के बसपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के साथ ही भाई और पुत्र भी बसपा में शामिल होंगे। दिल्ली में हाईलेबल की हुई मीटिंग में सबकुछ तय हो चुका है। बस अधिकारिक घोषणा होना है। बसपा प्रमुख मायावती ने इसके अधिकृत घोषणा के लिए बस्ती की जिला इकाई को निर्देशित कर दिया है। अगले दो तीन दिन में इसकी अधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी। बसपा में शामिल होने की चर्चाओं पर पूर्व मंत्री ने कहा चर्चा में दम होता है। फिलहाल हमने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। इस्तीफा कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को भेज दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.