Move to Jagran APP

और बिगड़ी पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र की तबीयत

राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ में हो रहा है पूर्व प्राचार्य का इलाज -आतों में बनी गाठ

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Jul 2018 01:35 AM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 01:35 AM (IST)
और बिगड़ी पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र की तबीयत
और बिगड़ी पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र की तबीयत

राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट लखनऊ में हो रहा है पूर्व प्राचार्य का इलाज

loksabha election banner

-आतों में बनी गाठों से जारी है रक्त स्राव

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र की हालत बिगड़ती जा रही है। लखनऊ के राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में उनका इलाज चल रहा है। उनकी आत में बनी गाठों से रक्त का स्राव दोबारा शुरू हो गया है। जिससे शरीर में हीमोग्लोबीन तेजी से गिर रहा है। बुधवार को डॉक्टरों ने हीमोग्लोबीन की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए इंडोस्कोपी के जरिए गाठों की सर्जरी की और एक यूनिट खून चढ़ाया। डॉ. राजीव मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड के मुख्य आरोपित हैं।

लखनऊ में भर्ती पूर्व प्राचार्य शरीर में खून की कमी से जूझ रहे है। मंगलवार को हुई जाच में उनके शरीर में हीमोग्लोबीन महज 6.9 मिलीग्राम मिला था। उनके आतों में गाठ बढ़ गई है। शुगर लेवल सामान्य से अधिक मिला। किडनी ठीक से काम नहीं कर रही। शरीर में प्लेटलेट्स और लाल रक्त कणिका(आरबीसी) भी मानक से आधी मिली है। बुधवार को डॉक्टरों ने सबसे पहले खून की दोबारा जाच कराई। दोबारा जाच में हीमोग्लोबीन 6.6 मिलीग्राम मिला। इसके बाद डॉक्टरों ने इंडोस्कोपी की। इस जाच में पुष्टि हुई कि आतों में बने गाठों से खून का स्त्राव हो रहा है। रक्त का स्त्राव रोकने के लिए डॉक्टरों ने इंडोस्कोपी की मदद से गाठों की बाइंडिंग कर दी। डॉक्टरों ने गुरुवार को एक बार फिर से इंडोस्कोपी करने का फैसला किया है। पूर्व प्राचार्य के 26 मार्च को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.