गर्भवती महिला को जबरिया साथ रहने का दबाव बना रहा प्रेमी
प्रेमिका की शादी हो गई। जब वह अपने मायके पहुंची तो उसके पूर्व प्रेमी अब अपने पास रहने के लिए मजबूर कर रहा है।
By Edited By: Published: Wed, 22 May 2019 10:07 AM (IST)Updated: Wed, 22 May 2019 10:08 AM (IST)
गोरखपुर, जेएनएन। विवाहिता छह माह की गर्भवती है और ससुराल से हाल ही में मायके आई है। अब पुराना प्रेमी उसके घर चढ़कर उसे अपने साथ ले जाने का दबाव बना रहा है। विवाहिता ने विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई की और न जाने पर जाने से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन उसे न्याय नहीं दिलाया गया। न्याय पाने के लिए विवाहिता अब एसपी कार्यालय पर दस्तक दे रही है। हालांकि मंगलवार को किसी जिम्मेदार अधिकारी के न होने के चलते महिला को बैरंग लौटना पड़ा।
यह वाकया देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र का है। गांव की रहने वाली युवती के घर गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की रिश्तेदारी है, युवक का उससे कुछ साल पहले तक प्रेम संबंध था। उसने युवती से शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बना लिया। जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह दहेज की मांग करने लगा। बाद में पंचायत हुई और बात न बनने पर युवती के परिजनों ने उसकी शादी गोरखपुर कर दी। वह ससुराल में आराम से रहने लगी।
कुछ दिन बाद वह अपने मायके आई है, और इस समय वह छह माह की गर्भवती है। उसके मायके आने की सूचना मिलते ही पूर्व प्रेमी उसके दरवाजे पर दस्तक दे दिया और अब जबरिया साथ रहने की बात कह रहा है। न रहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। तरकुलवा थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें