Move to Jagran APP

सीएम योगी के गढ में बोले पूर्व सीएम अखिलेश, गरीबाें की जेब काट अमीरों की तिजोरी भर रही सरकार

2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव का बिगुल फूंकने आए सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी विजय रथ यात्रा में जन सैलाब देख गदगद हो गए। माइक संभालते ही उन्‍होंने प्रदेश सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 04:44 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 04:44 PM (IST)
सीएम योगी के गढ में बोले पूर्व सीएम अखिलेश, गरीबाें की जेब काट अमीरों की तिजोरी भर रही सरकार
गोरखपुर में कोनी चौराहे पर स्‍वागत समारोह को संबोधित करते पूर्व मूख्‍यमंत्री अखिलेश यादव। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव का बिगुल फूंकने आए सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी विजय रथ यात्रा में जन सैलाब देख गदगद हो गए। माइक संभालते ही उन्‍होंने प्रदेश सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया। बोले, भाजपा की सरकार गरीबों की जेब काट अमीरों की तिजोरी भर रही है। अन्नदाताओं का अपमान किया है। अब उनके खेतों पर कब्जा करने की तैयारी है। लेकिन अब यह सरकार जाने वाली है। आगामी चुनाव बदलाव और खुशहाली के लिए होगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा। किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और छात्रों के सम्मान के लिए होगा।

loksabha election banner

कोनी तिराहे पर स्‍वागत समारोह को किया संबोधित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 12 नवंबर को कोनी चौराहा पर समाजवादी विजय रथ यात्रा के स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। रथ की छत पर पहुंचते ही वह लोगों से सीधे जुड़ गए। क्षेत्र की जनता और सपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए बढ़ती महंगाई पर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा के लोग कहते थे कि हवाई चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज पर चलेगा। लेकिन पेट्रोल इतना महंगा हुआ कि लोग मोटरसाइकिल भी नहीं चला पा रहे। महंगाई से जनता में त्राहि मची हुई है। अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है। लेकिन तेल कंपनियों ने महज तीन माह में 600 गुना से अधिक का मुनाफा कमाई हैं। इसके बाद भी डालर के मुकाबले रुपये लगातार गिरता जा रहा है।

किसानों को नहीं मिल रही वाजिब कीमत

भाजपा के लोगों ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। अब उनके पैदावार की कोई कीमत ही नहीं है। झूठा वायदा करने वाली इस सरकार में सर्वाधिक किसान ही छले गए हैं। सरकार ने उनके साथ धोखा किया है। उनकी आवाज सड़कों पर दबाई जा जा रही है। मां और बहनें सुरक्षित नहीं हैं। युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं। बेराेजगारी चरम पर है। मजदूरों की कोई सुनने वाला नहीं है। लेकिन जनता अब सब जान चुकी है। वह बदलाव चाहती है, क्योंकि सरकार ने लोगों को अनाथ छोड़ दिया है। सरकार का सफाया होना सुनिश्चित है। सपा सरकार में न सिर्फ किसानों और मां-बहनों को सम्मान मिलेगा बल्कि युवाओं को रोजगार मिलेगा। रथ यात्रा गोरखपुर एयरपोर्ट से शुरू होकर कुशीनगर पहुंचेगी। रास्‍ते में कई जगह सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्‍यक्ष का जोरदार स्‍वागत किया।

न आक्सीजन दे पाई न दवाई

कोरोना काल में सरकार की विफलता को गिनाते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समुचित इलाज नहीं होने से आम जनता परेशान रही। कइयों की जान चली गई। सरकार न आक्सीजन दे पाई और न दवाई।

बाबा जी नहीं चलाना जानते लैपटाप

पूर्व मुख्यमंत्री ने छात्रों के लैपटाप वितरण पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी छात्रों को लैपटाप देने वाली थी। लेकिन बाबा जी खुद लैपटाप नहीं चलाना जानते। ऐसे में लैपटाप ही नहीं बंटा। आज भी छात्र लैपटाप का इंतजार कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.