Move to Jagran APP

मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, लिए गए 90 नमूने Gorakhpur News

खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाकर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई से मिलावटखोर दुकानदारों में भगदड़ मच गई है। खाद्य तेल आटा दूध घी आदि के कुल 90 नमूने लिए गए हैं। अधिकतर नमूने ब्रांडेड कंपनियों से संबंधित हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 08:30 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 08:30 AM (IST)
मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, लिए गए 90 नमूने Gorakhpur News
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने अभियान शुरू किया है। - प्रतीकात्‍मक फोटो।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बड़े पैमाने पर अभियान चलाया चलाया जा रहा है। जिले भर में दुकानों से 90 नमूने लिए गए हैं। खाद्य तेल, आटा, दूध, घी आदि के अधिकतर नमूने ब्रांडेड कंपनियों से संबंधित हैं। इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

loksabha election banner

खाद्य तेल, आटा, दूध, घी व खोआ के लिए गए नमूने

विभागीय अधिकारियों की मानें तो यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। इससे पहले 40 से 50 नमूने ही लिए जाते रहे हैं। लिए गए नमूनों की संख्या इतनी अधिक थी कि विभाग का कार्यालय नमूनों से भर गया। रात करीब आठ बजे तक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई। मंगलवार को शाम तक सभी नमूने जांच के लिए लैब में भेज दिए जाएंगे। मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की होगी। 

पूरे जिले में चलाया गया अभियान चलाकर की गई कार्रवाई 

अभिहीत अधिकारी कुमार गुंजन ने बताया कि मिलावटखोरों पर अंकुश लगाने के लिए बड़े पैमाने पर जांच की गई है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर हर हाल में रोक लगायी जाएगी। घर में रोज प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने पर विशेष जोर है। कार्रवाई करने वाली टीम में अभिहीत अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ङ्क्षसह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्गेश प्रसाद, नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार तिवारी, विनोद कुमार राय, नत्थू कुशवाहा, प्रतिमा त्रिपाठी, अरुण कुमार शुक्ला, कृष्ण चंद्र, सतीश कुमार ङ्क्षसह, सुचित प्रसाद एवं राधेश्याम आदि लोग उपस्थित रहे।

कारोबारियों को मिला प्रशिक्षण

खाद्य सुरक्षा एवं मानक संस्थान नई दिल्ली के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से साहबगंज किराना मंडी में थोक एवं फुटकर व्यापारियों को संस्थान के नियमों के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्हेंं नियमों एवं शर्तों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अभिहीत अधिकारी कुमार गुंजन, चैंबर आफ ट्रेडर्स के पदाधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.