Move to Jagran APP

Coronavirus: होम आइसोलेशन में अपनाएं ये सावधानी, जल्द होंगे स्वस्थ Gorakhpur News

होम आइसोलेशन एक बेहतर विकल्प परिचर्चा में तमाम दर्शक जुड़े। उन्होंने होम आइसोलेशन के दौरान क्या सावधानियां अपनायी जाएं दिनचर्या कैसी हो इसे लेकर सवाल भी पूछे।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 08:30 AM (IST)
Coronavirus: होम आइसोलेशन में अपनाएं ये सावधानी, जल्द होंगे स्वस्थ Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन।  दैनिक जागरण के 'खोलें मन के किवाड़ कार्यक्रम के तहत डॉ.संदीप श्रीवास्तव व कोरोना से जंग जीत चुके शुभम दुबे फेसबुक लाइव कार्यक्रम में उपस्थित रहे। होम आइसोलेशन एक बेहतर विकल्प परिचर्चा में उनसे तमाम दर्शक जुड़े। उन्होंने होम आइसोलेशन के दौरान क्या सावधानियां अपनायी जाएं, दिनचर्या कैसी हो, इसे लेकर सवाल भी पूछे।

loksabha election banner

सवाल -रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कैसे तय करें कि हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत है या होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना को हराया जा सकता है?

जवाब- तबीयत देखकर चिकित्सक निर्धारित करेंगे कि किस मरीज के लिए होम आइसोलेशन बेहतर होगा या हॉस्पिटल।

सवाल- गुनगुना पानी कब और कितनी बार पीना चाहिए?

जवाब -दिन में तीन बार, सुबह खाली पेट, दोपहर और रात में खाना खाने के 40 मिनट बाद गुनगुना पानी लेना चाहिए।

सवाल- किसी परिवार में सभी सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव हो तो उन्हें कैसे रहना चाहिए?

 जवाब- सभी सदस्यों की प्रतिरोधक क्षमता अलग-अलग होगी, इसलिए सभी सदस्यों को अलग-अलग आइसोलेट होना चाहिए और निर्धारित मानक का पूरा पालन करना चाहिए।

सवाल- कोरोना पॉजिटिव मरीज की दिनचर्या कैसी होनी चाहिए?

 जवाब -खुद को मरीज नहीं समझना चाहिए। सोच सकारात्मक रखनी चाहिए और अपना हर काम खुद करना चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

सवाल- होम आइसोलेशन में बुखार आने पर क्या हमें पैरासिटामोल लेना चाहिए?

 जवाब- बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा न लें।

सवाल -विटामिन सी कोरोना मरीज के लिए कितना फायदेमंद है?

 जवाब -विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। प्राकृतिक रूप से जैसे नींबू, संतरा, टमाटर आदि अपने आहार में शामिल करें। कोरोना से लड़कर जंग जीत चुके शुभम दुबे ने बताया कि उन्होंने अपने आप को हमेशा सकारात्मक बनाए रखा। उन्होंने बताया कि यह उनकी 14 दिन की जंग थी, जिसे उन्हें हर हाल में जीतना था। उन्होंने अपनी दिनचर्या में प्राणायाम, अनुलोम-विलोम किया, पौष्टिक भोजन (प्रोटीन से भरपूर) लिया। साफ-सफाई का ख्याल रखते हुए अपना हर काम खुद किया। इस दौरान प्रेरणादायक किताबें पढ़ीं और मनपसंद फिल्में देखीं।

कार्यक्रम के दौरान सईद आसिम रऊफ, देवेंद्र श्रीवास्तव, सतीश शुक्ल, अमित सिंह पटेल, विजय कुमार श्रीवास्तव, चित्रा देवी, अर्चना अग्रवाल, सीमा पांडे अजय तिवारी, हरे राम, विनोद केडिया, क्षितिज पांडे, सच्चिदानंद त्रिपाठी, अमरनाथ जायसवाल आदि ने सवाल पूछे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.