Move to Jagran APP

बाढ़ से पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्र व गांव की सड़कों को हुए नुकसान का होगा आकलन Gorakhpur News

टीम के राजेश कुमार सिंह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर गौरव सिंह सोगरवाल के साथ सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव रामपुर चक सेमरा राजपुर दूबी का निरीक्षण किया। बाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहजनवां अनुज मलिक के साथ वहां के बाढ़ प्रभावित चडऱांव व अन्य गांवों का निरीक्षण किया गया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:52 PM (IST)
बाढ़ से पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्र व गांव की सड़कों को हुए नुकसान का होगा आकलन Gorakhpur News
सदर तहसील में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करती सेंट्रल टीम।

गोरखपुर, जेएनएन। बाढ़ के कारण अबतक हुई क्षति के आकलन के साथ ही पंचायत घर, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम विकास की सड़क, मछली पालन जैसी सार्वजनिक संपत्तियों को हुई क्षति का आकलन भी प्रशासन की ओर से किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तीन दिन के भीतर तैयार करनी होगी।

loksabha election banner

बाढ़ से हुई क्षति का आकलन कर प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। यह रिपोर्ट स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को जाती है। स्वीकृति से पहले इस रिपोर्ट की हकीकत जानने के लिए चार सदस्यीय केंद्रीय टीम रविवार की रात गोरखपुर आयी थी। संयुक्त सचिव एनडीएमए रमेश कुमार गंटा के नेतृत्व में आयी टीम में वित्त मंत्रालय में सलाहकार आरबी कौल, कृषि मंत्रालय में निदेशक डॉ. मान सिंह व उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण लखनऊ के परियोजना निदेशक बलवीर ङ्क्षसह सदस्य के रूप में शामिल रहे। निरीक्षण से पहले एनेक्सी सभागार में टीम ने जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन एवं अन्य अधिकारियों के साथ एनेक्सी भवन में बैठक कर पहले से तैयार क्षति की रिपोर्ट पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए रमेश कुमार गंटा ने छूटी हुई सार्वजनिक संपत्तियों को हुई क्षति का आकलन करने का सुझाव भी दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से क्षति का नए सिरे से आकलन कर तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम की ओर से आपदा विभाग की ओर से किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। एडीएम वित्त राजेश कुमार सिंह ने फसलों एवं अन्य संपत्तियों को हुई क्षति का आकलन करने के लिए अपनायी गई प्रक्रिया के बारे में बताया।

   बैठक के बाद टीम के राजेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर गौरव सिंह सोगरवाल के साथ सदर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव रामपुर चक, सेमरा, राजपुर दूबी का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सहजनवां अनुज मलिक के साथ वहां के बाढ़ प्रभावित चडऱांव व अन्य गांवों का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम संतकबीरनगर चली गई। 

अबतक हुई क्षति का आकलन

बाढ़ से हुई कुल क्षति करीब 28 करोड़ रुपये। 10.5 हजार हेक्टेयर फसल को 33 फीसद से अधिक हुआ नुकसान।  84 सरकारी विद्यालयों को हुई क्षति, मरम्मत के लिए करीब 1.41 करोड़ रुपये की जरूरत है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.