Move to Jagran APP

नेपाल में पुलिस के सामने भारतीय पर्यटकों के साथ मारपीट Gorakhpur News

नेपाल सीमा से सटे सोनौली सीमा पर रविवार की देर रात नेपाल में प्रवेश कर रहे भारतीय पर्यटकों पर अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 03:11 PM (IST)
नेपाल में पुलिस के सामने भारतीय पर्यटकों के साथ मारपीट Gorakhpur News
नेपाल में पुलिस के सामने भारतीय पर्यटकों के साथ मारपीट Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज जिले के नेपाल सीमा से सटे सोनौली सीमा के पास रविवार की देर रात नेपाल में प्रवेश कर रहे भारतीय पर्यटकों पर अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और पर्यटकों को  दौड़ाकर पीटा। पर्यटकों में कुछ पत्रकार भी बताए जा रहे हैं।

prime article banner

पुलिस के सामने पीटा

पर्यटक नेपाल की बेलहिया चौकी में गए तो अराजक तत्वों ने वहां भी पहुंच  भारतीय पर्यटकों को पुलिस के सामने ही पीटा। घटना की सूचना भारतीय क्षेत्र में मिलते ही प्रशासनिक अमला सोनौली बार्डर पर पहुंच गया। तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले को बढ़ता देख नेपाली पुलिस ने पीडि़त पर्यटकों व वाहन को भैरहवा एसपी कार्यालय भेज दिया।

टीम में शामिल हैं 13 भारतीय

भारतीय पर्यटकों में चार पुरुष, चार महिलाएं, चार बच्चे व एक चालक सहित कुल 13 लोग हैं। घटना का कारण पार्किंग विवाद बताया जा रहा है। सीओ राजू कुमार साव का कहना है कि बेलहिया भंसार कार्यालय के पास भारतीय पर्यटकों की गाड़ी में तोडफ़ोड़ व मारपीट की सूचना मिली है। नेपाली अधिकारियों से बात की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.