ड्रेन सफाई से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
153 किलोमीटर लंबी नहरों की सफाई का काम किया जाना है। जिसके लिए आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नहरों की सफाई का काम हो जाने से किसानों के खेतों में बिना रुकावट सीधे पानी पहुंचेगा। जिसका सीधा लाभ किसानों को प्राप्त होगा।
सिद्धार्थनगर : तहसील क्षेत्र के बुद्धा नाला की सफाई अभियान का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को किया। पूजन के उपरांत नारियल तोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा है किसानों को सीधा लाभ मिले। इसके लिए महत्वाकांक्षी योजना है कि ड्रेनों की सफाई कराई जाए।
उन्होंने कहा इसी क्रम में 153 किलोमीटर लंबी नहरों की सफाई का काम किया जाना है। जिसके लिए आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नहरों की सफाई का काम हो जाने से किसानों के खेतों में बिना रुकावट सीधे पानी पहुंचेगा। जिसका सीधा लाभ किसानों को प्राप्त होगा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता लव कुश सिंह, अधिशासी अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता प्रेमचंद, अवर अभियंता राजन वर्मा, रामकिकर मिश्रा, अनूप शुक्ला, रामकुमार प्रजापति, अरविद शुक्ला, राम समुद्र शुक्ला, नन्हे सिंह आदि मौजूद रहे। समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर लोटन बाजार क्षेत्र का प्रमुख स्थल है। यहां पर सार्वजनिक शौचालय नहीं था। बाहर से आने वाले राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब लोगों को शौचालय के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। यह बातें सदर विधायक श्यामधनी राही ने कही। वह कस्बे में सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण कर रहे थे। कहा कि महिलाओं व बुर्जुगों के लिए एक समस्या रहती थी। उसे दूर किया गया है।
विधायक राही ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार लगातार कार्य कर रही है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गरीबों के लिए तमाम प्रकार योजनाएं संचालित किया जा रहा है। सभी वर्ग के लोगों के लिए कार्य चल रहा है। बीडीओ रामबिलास राय, रामनिवास यादव, मूसे सिंह अजय सिंह, राहुल गुप्ता,डा.हरिराम सिंह, सीताराम यादव, उमेश सिंह, संजय पटेल, धीरेन्द्र नाथ चौबे, रामरेखा यादव आदि मौजूद रहे।