Good News : अगले माह से रेलवे स्टेशनों पर होटलों जैसी सुविधाएं
अगले माह से रेलवे स्टेशनों पर होटलों जैसी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन स्थित रिटायरिंग रूम और डारमेट्री का नवनिर्माण तेजी के साथ चल रहा है।
By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 10:36 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 04:56 PM (IST)
गोरखपुर, प्रेम नारायण द्विवेदी। अगले माह से रेलवे स्टेशनों पर होटलों जैसी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन स्थित रिटायरिंग रूम और डारमेट्री का नवनिर्माण तेजी के साथ चल रहा है। होली तक कायाकल्प हो जाएगा। फिर अति आधुनिक कमरों की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी।
रिटायरिंग रूम और डारमेट्री अति आधुनिक होटलों की तरह वातानुकूलित और सुविधा संपन्न बनाए जा रहे हैं, ताकि, यात्रियों को स्टेशन से बाहर नहीं जाना पड़े। कमरे में ही लजीज नाश्ता और गरमागरम खाना तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। सामने टीवी और टेबल पर पत्र- पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी। घंटी बजते ही परिचारक भी सामने उपस्थित होंगे। दरअसल, रेलवे के रिटायरिंग रूम परंपरागत रूप से साधारण ही होते हैं, जिसमें खाने-पीने और मनोरंजन की कोई सुविधा नहीं होती है। ठहरने के अलावा अन्य जरूरतों के लिए यात्रियों को स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) रिटायरिंग रूम और डारमेट्री का नव निर्माण करा रहा है।
गोरखपुर में कुल 23 कमरे
गोरखपुर जंक्शन पर कुल 23 कमरे हैं। 17 रिटायरिंग रूम के लिए हैं। शेष छह बड़े कमरे डारमेट्री के लिए बुक होते हैं। डारमेट्री के लिए 52 बेड हैं। चार माह पहले टिकटों की बुकिंग के साथ रिटायरिंग रूम भी आनलाइन बुक होते हैं।
होली बाद मिलेंगी सुविधाएं
आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम चरण के कार्य होली तक पूरे हो जाएंगे। होली बाद सुविधाएं मिलने लगेंगी। दूसरे चरण में शेष कमरों को भी आधुनिक स्वरूप प्रदान कर दिया जाएगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें