Move to Jagran APP

मछुआरों के जाल में फंसा आठ फिट का घडि़याल Gorakhpur News

गुरुवार को मछली की शिकार करने कुआनो के भालूकोनी घाट पर बैठे मछुआरों के जाल में एक बड़ा घडि़याल फंस गया।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 05:52 PM (IST)
मछुआरों के जाल में फंसा आठ फिट का घडि़याल Gorakhpur News
मछुआरों के जाल में फंसा आठ फिट का घडि़याल Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र की नदियां इस समय उफान पर हैं। जिसके चलते विभिन्न जलीय जीव इन दिनों नदियों में देखे जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से कुआनो नदी में घडि़याल दिखने की बात क्षेत्र में सुनाई पड़ रही थी, लेकिन गुरुवार को मछली की शिकार करने कुआनो के भालूकोनी घाट पर बैठे मछुआरों के जाल में एक बड़ा घडि़याल फंस गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में लिया।

loksabha election banner

कुआनो नदी में मछली पकड़ने के लिए मछुआरों ने डाला था जाल

राप्ती और कुआनो नदी में इन दिनों छोटे- बड़े घडि़याल आ गए हैं। नदी में तैरते घडि़यालों को देखने के लिए सप्ताह भर से घाटों पर सुबह शाम भीड़ जुट रही है। गुरुवार को दोपहर कुआनो नदी के भालूकोनी घाट पर कुछ मछुआरे जाल डाले बैठे थे। मछुआरों को उम्‍मीद थी कि मछली फंसेगी। अचानक उनके जाल में तेज हलचल उठने लगी। जब एक मछुआरा जाल बाहर खींचने लगा तो उसे बड़ी मछली फंसी जान पड़ी। वह पूरी ताकत से जाल को बाहर खींचने लगा। जाल को वह अकेले नहीं खींच पा रहा था। उसके साथ अन्‍य मछुआरे भी आ गए।

मछुआरों को लगा बड़ी मछली फंसी, बाहर निकाला तो सभी हैरान

सभी यह जानकर मन ही मन प्रसन्‍न हो रहे थे कि आज बड़ी मछली फंसी है। जब जाल बाहर खींचा गया तो उसमें बड़ा सा घडि़याल फंसा देख मछुआरों के होश उड़ गए। किसी तरह उसे नदी से बाहर खींचकर निकाला गया और तट पर ही जाल में लिपटा रहने दिया गया। घडि़याल निकलने की खबर से घाट पर भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। कुछ देर में भवानीगंज पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

घडि़याल को लेती गई वन विभाग की टीम

फिर वहीं से वन विभाग को सूचित किया गया। एक घंटे के बाद वन विभाग की तरफ से दो सदस्यीय टीम आई। टीम के सदस्‍य सोमई और मो. अब्दुल्ला ने मुआयना किया और मछुआरों की मदद से घडि़याल को को जाल से मुक्‍त कराया। वनकर्मियों और मुछआरों की मदद से घडि़याल के जबड़े बांधे गए। उसके बाद वन विभाग की टीम घडि़याल को लेकर रवाना हो गई। वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसर यह आठ फिट का वयस्क घडि़याल है। इसे किसी बड़ी नदी में छोड़ दिया जाएगा। कुआनो नदी में रहना घडि़याल के लिए उचित नहीं होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.