ससुर ने बहू को पीटा फिर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी
ससुर ने अपनी बहू को पहले पीटा उसके बाद उसने चार लोगों के साथ मिलकर बहू के ऊपर मिट्टी तेल डाल दिया और आग लगा दी।
गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज जिले के पनियरा थाना अंतर्गत ग्राम सभा अरबरहवा में बुधवार की रात में 32 वर्षीय बहू ममता देवी को जलाने के आरोपित ससुर तूफानी को पुलिस ने दूसरे दिन दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार शुक्ल ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सदर कोतवाली थाना अंतर्गत महलगंज निवासी धर्मा देवी ने गुरुवार को सुबह थाने में तहरीर दी कि पोती ममता देवी की शादी पनियरा थाना अंतर्गत ग्राम अरबरहवा निवासी रामभवन के साथ हुई है। रामभवन मंबई में नौकरी करता है। रामभवन की अनुपस्थिति में हमारी पोती उसका ससुर विवाद करता रहता था। बुधवार की रात भी उसने विवाद किया। विवाद के बाद ससुर तूफानी समेत चार लोगों ने ममता को पीटकर अधमरा कर दिया। इतना ही नहीं उसके बाद तूफानी समेत चार लोगों ने मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सुसर तूफानी समेत चारों ने ममता की हत्या करने की नीयत से उसे मारा और मिट्टी तेल डालकर जला दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने ममता के ससुर तूफानी समेत चार के खिलाफ हत्या प्रयास की धारा में केस दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष राज प्रकाश ¨सह को आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस ने दो स्थानों पर छापा मारा और आरोपित ससुर तूफानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। शेष फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। ममता देवी की हालत गंभीर है और वह मेडिकल कालेज, गोरखपुर में मौत से जूझ रही है। पूछताछ में ममता ने घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया है।