रिवाल्वर जमा करते समय दगी गोली, दारोगा घायल
गोरखपुर शाहपुर थाने में बुधवार को रिवाल्वर जमा करने के दौरान अचानक गोली चल जाने से दारा
गोरखपुर
शाहपुर थाने में बुधवार को रिवाल्वर जमा करने के दौरान अचानक गोली चल जाने से दारोगा प्रमोद राय घायल हो गए हैं। गोली उनकी हथेली को रगड़ते हुए निकल गई है। हालांकि डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
दारोगा प्रमोद राय सुबह थाने पहुंचे थे। अपनी सर्विस रिवाल्वर वह दीवान के पास जमा कर रहे थे। गलती से उन्होंने रिवाल्वर को अनलोड नहीं किया था। दीवान को रिवाल्वर देने के दौरान गलती से ट्रीगर दब गया। जिससे गोली चल गई। उस समय थाने में कई फरियादी मौजूद थे। इस हादसे में वे बाल-बाल बच गए। हथेली में गोली लगने की वजह से दारोगा को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने घाव पर टांका लगाने के बाद दारोगा को घर जाने की इजाजत दे दी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने इस मामले में प्रारंभिक जांच का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर शाहपुर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि दुर्घटनावश गोली चल गई थी।