Move to Jagran APP

पेयजल समस्‍या हुई गंभीर, 255 इंडिया मार्का हैंडपंप खराब Gorakhpur News

गर्मी के साथ ही पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। गांव चौराहा और सरकारी परिसरों में लगे पेयजल के इंडिया मार्का हैंडपंप जवाब दे गए हैं। दो वर्ष से लोग मरम्मत और रिबोर के लिए दौड़ रहे हैं।

By Rahul SrivastavaEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 10:50 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 10:50 AM (IST)
पेयजल समस्‍या हुई गंभीर, 255 इंडिया मार्का हैंडपंप खराब Gorakhpur News
बरहज के ग्राम करायल उपाध्याय मे रामनजर के दरवाजे पर दो वर्ष से खराब पडा इंडिया मार्का हैंडपंप। जागरण

गोरखपुर, जेएनएन : गर्मी के साथ ही पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। गांव, चौराहा और सरकारी परिसरों में लगे पेयजल के इंडिया मार्का हैंडपंप जवाब दे गए हैं। दो वर्ष से लोग मरम्मत और रिबोर के लिए दौड़ रहे हैं। इस वर्ष पंचायत चुनाव होने से मरम्मत का कार्य ठप हो गया है। देवरिया जिले के बरहज विकास क्षेत्र में 105 और भलुअनी में करीब 150 इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं। गांवों के लोग शुद्ध पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप पर निर्भर हैं। बरहज के रामजानकी मार्ग पर कटइलवा में दो वर्ष से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है।

loksabha election banner

ग्रामीणों की सुनिए

आशीष सिंह, संजय कुमार बताते हैं कि कई बार शिकायत के बाद मरम्मत नहीं हो सका है। ग्राम करायल उपाध्यय में तीन इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है।  नीरज प्रसाद बताते हैं कि ब्लाक मुख्यालय से लेकर निवर्तमान प्रधान से शिकायत की, लेकिन स्थिति वैसी ही है। अजयपुरा के सुयश चौरसिया के यहां लगा इंडिया मार्का हैंडपंप दो वर्ष से खराब है। पानी के लिए दूसरे के दरवाजे पर लगे हैंडपंप पर जाना पड़ता है। गर्मी में पानी की समस्या और बढ़ गई है। भलुअनी विकास खंड क्षेत्र में कुल 3605 इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है, जिनमें करीब एक सौ पचास खराब अथवा रिबोर योग्य है। जरार रमन में में भवानी माता मंदिर पर, मुस्लिम टोला में और ग्राम चकरा भार्गव में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है। जयंती कुशवाहा, अलीशेर ने बताया कि मरम्मत नहीं होने से गर्मी बढऩे से पानी की समस्या गंभीर हो गई है।

मरम्मत के नाम पर भी शासकीय धन का दुरुपयोग

करुअना में बरहज, देवरिया, सलेमपुर आदि स्थानों पर जाने के लिए वाहन मिलते हैं। करीब डेढ़ सौ दुकानें और एक बैंक है। विद्यालय और सहकारी व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी हैं, जिसके चलते यहां पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है लेकिन यहां पेयजल का इंतजाम नहीं है। बरौली चौराहा पर भी पेयजल के इंतजामात नाकाफी है। शिकायत पर न तो विभाग ध्यान देता और न ही ग्राम पंचायत। एडीओ पंचायत छेदी प्रसाद ने बताया कि इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर का कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराया जाता है। चुनाव बाद पंचायतों का गठन होते ही यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उप जिलाधिकारी संजीव यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इंडिया मार्का हैंडपंपों के खराब होने की जानकारी मिली है। संबंधित विभाग से जवाब तलब कर मरम्मत के लिए पत्र भेजा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.