बहू को बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, जानें फिर क्या हुआ..
बहू को बंधक बनाकर लूटपाट व दुष्कर्म करने वाले व्यापारी को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने इस मामले में ससुर समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गोरखपुर, जेएनएन। बहू को बंधक बनाकर लूटपाट व दुष्कर्म करने वाले व्यापारी को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। महिला ने इस मामले में ससुर समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पीडि़त महिला के मुताबिक परिवार की पुस्तैनी जमीन पहले उसकी सास के नाम पर थी। वर्ष 2000 में सास की मौत के बाद जमीन उसके पति के नाम से हो गई। एक साल बाद पति की भी मौत हो गई। जिसके बाद पुस्तैनी जमीन महिला और उसके नाबालिग बेटे के नाम दर्ज हो गई। आरोप है कि कुछ दिन बाद ससुर उमाशंकर मेढ़तिया शादी करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर प्रताडि़त करने लगे। घर में बंधक बनाने के बाद दुष्कर्म किया। रिश्तेदारों को बुलाकर गहने, सामान छीन लिया। पढ़ाई कर 2014 में बेटा वापस आया तो पता चला कि उनके नाम से दर्ज जमीन कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेच दी गई।
पीडि़त की तहरीर पर कैंट पुलिस ने इस मामले में उमाशंकर मेढ़तिया समेत 10 लोगों पर साजिश के तहत फर्जी फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने, लूटपाट और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक कैंट रवि राय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित ससुर को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। जालसाजी और लूटपाट के आरोपितों की तलाश चल रही है।
किशोरी से जीजा ने की छेडख़ानी, ग्रामीणों ने पीटा
ननिहाल में रह रही किशोरी से मिलने पहुंचे जीजा ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। महराजगंज के अड्डा बाजार की रहने वाली किशोरी के माता-पिता नहीं है। परिवार में देखभाल करने वाला कोई नहीं है। कुछ दिनों तक वह कोल्हुई में रहने वाली बहन के घर रहती थी। जीजा के परेशान करने पर पीपीगंज क्षेत्र में रहने वाले मामा के यहां आकर रहने लगी। बुधवार की रात में मिलने के बहाने पहुंचा जीजा छेड़खानी करने लगा। मामा ने रोकने का प्रयास किया तो मारपीट करने लगा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपित को पीट दिया। थानाध्यक्ष पीपीगंज बीबी राजभर ने बताया कि इस संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।