Move to Jagran APP

Doctor's advice: सुबह टहलें, करें योग व व्यायाम- दूर रहेंगी बीमारियां Gorakhpur News

मेदांता हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने कहा कि सुबह टहलें योग-व्यायाम करें। पानी ज्यादा पीएं। हरी सब्जियां खाएं विटामिन डी का सबसे अच्‍छा स्रोत धूप है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 11:33 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 08:06 PM (IST)
Doctor's advice: सुबह टहलें, करें योग व व्यायाम- दूर रहेंगी बीमारियां  Gorakhpur News
Doctor's advice: सुबह टहलें, करें योग व व्यायाम- दूर रहेंगी बीमारियां Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के कार्यक्रम 'हैलो डॉक्टर' में मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के पूर्व चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय (फिजीशियन) मौजूद थे। लोगों ने उनसे विभिन्न बीमारियों के बारे में सलाह ली। डॉ. पांडेय ने सभी को बेहतर परामर्श देते हुए बीमारियों की रोकथाम पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुबह टहलें, योग-व्यायाम करें। पानी ज्यादा पीएं। हरी सब्जियां खाएं, विटामिन डी का सबसे अच्‍‍छा स्रोत धूप है, इसलिए 15 मिनट धूप जरूर लें। इससे बीमारियां दूर रहेंगी। जीवन स्वस्थ व सुखमय रहेगा।

loksabha election banner

सवाल- मेरे कमर के ऊपर रीढ़ की हड्डी में दर्द होता है। - सुरेश गुप्ता, सुकरौली बाजार

जवाब- कैल्शियम व विटामिन डी की जांच व रीढ़ की हड्डी का एक्सरे कराकर किसी डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- सीने में दायीं तरफ दर्द होता है। -विजय कुशवाहा, कुशीनगर

जवाब- पानी ज्यादा पीएं, हरी सब्जियां खाएं। मिर्च-मसाला से दूर रहें। योग-व्यायाम करें। सुबह टहलें। फिर भी आराम न मिले तो डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- पूरे सीने में साल भर से हल्का दर्द बना रहता है। -राजेश कुमार, देवरिया

जवाब- किसी चेस्ट रोग विशेषज्ञ या फिजीशियन को दिखा लें। 

सवाल- बाएं घुटने में हमेशा दर्द बना रहता है। -पूनम सिंह, सिंघडिय़ा

जवाब- यूरिक एसिड व आरए फैक्टर की जांच कराकर डॉक्टर से मिल लें।

सवाल- चार माह से पैर के तलवे में जलन व दर्द हो रहा है। -महेंद्र कुशवाहा, कुशीनगर

जवाब- विटामिन बी-12 व यूरिक एसिड की जांच कराकर चिकित्सक को दिखाएं।

सवाल- सुबह सोकर उठने पर चक्कर आता है। - सत्यनारायण पाठक, सिसवा बाजार

जवाब- सर्वाइकल की दिक्कत हो सकती है। गर्दन का एक्सरे कराकर डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- आधे सिर में तीन साल से दर्द बना रहता है। -मीरा, धर्मशाला

जवाब- सीटी स्कैन कराकर डॉक्टर को दिखाइए।

सवाल- सांस फूलती है और पैर में सूजन है। -सद्दाम अंसारी, देवरिया

जवाब- किडनी व इको जांच कराकर डॉक्टर को दिखा लें। 

सवाल- हमेशा जुकाम रहता है, चाहे कोई मौसम हो। -पीसी मिश्रा, देवरिया

जवाब- गर्म पानी में विक्स डालकर भांप लीजिए।

सवाल- चार-पांच दिन से हल्का सर्दी-जुकाम है। -अरुन कुमार राय, कुशीनगर

जवाब- गर्म पानी पीएं। जरूरत पडऩे पर एंटी एलर्जिक ले सकते हैं।

सवाल- दोनों पैरों में दर्द रहता है। -केएल गुप्ता, मुंडेरवा

जवाब- विटामिन डी व कैल्शियम की जांच तथा रीढ़ की हड्डी का एक्सरे कराकर डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- 15 साल का बेटा है, उसके बाल पक रहे हैं। -कमलेश, महराजगंज

जवाब- किसी फिजीशियन या बाल रोग विशेषज्ञ को दिखा लें।

सवाल- पेशाब करने पर जलन होती है। -विश्वनाथ उपाध्याय, बस्ती

जवाब- यूरिन का टेस्ट कराकर डॉक्टर से मिल लें।

सवाल- दोनों पैर सुन्न हो गए हैं, चलने में असमर्थ हूं। -छेदी, कुशीनगर

जवाब- अपने आसपास के किसी अ'छे डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- दाएं पैर में दर्द हो रहा है, तलवे में चुभन होती है। -वीरेंद्र वर्मा, कुशीनगर

जवाब- यूरिक एसिड का टेस्ट कराएं और डॉक्टर से मिल लें।

सवाल- गर्मी में पसीना बहुत ज्यादा होता है। -हरेंद्र कुमार, गोला बाजार

जवाब- शुगर की जांच कराकर डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- कुछ भी खा रहे हैं तो पेट में जलन हो रही है। -गणेश कुमार देवरिया

जवाब- पानी की मात्रा बढ़ा दें।

सवाल- दस्त साफ नहीं हो रहा है। -इम्तियाज, रामपुर कारखाना

जवाब- लीवर की जांच कराकर डॉक्टर को दिखा लें। तली-भुनी चीजों से परहेज करें। हरी सब्जियां खाएं।

सवाल- सीने में बायीं तरफ धड़कन तेज होती है। -सुमित्रा गुप्ता, कुशीनगर

जवाब- ईसीजी कराकर डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- स्किन पर दाने व जोड़ों में दर्द है। -रामप्रकाश, सिद्धार्थ नगर

जवाब- किसी फिजीशियन को दिखा लें।

सवाल- आंखों के नीचे काला घेरा हो गया है। -अर्चना, बखिरा

जवाब- लीवर की जांच कराकर डॉक्टर को दिखा लें।

सवाल- पैर के तलवे में जलन है। -प्रदीप कुमार, महराजगंज

जवाब- यूरिक एसिड व विटामिन डी की जांच कराकर डॉक्टर से मिलें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.