Move to Jagran APP

महराजगंज के जिला पंचायत अध्यक्ष सपा में शामिल, भाजपा से नाता तोड़ा

कभी सांसद पंकज चौधरी के खास रहे प्रभुदयाल चौहान के सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जिले में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के सपा में शामिल होने पर सपाइयों ने खुशी जताई है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 02:30 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 02:34 PM (IST)
महराजगंज के जिला पंचायत अध्यक्ष सपा में शामिल, भाजपा से नाता तोड़ा
महराजगंज के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल चौहान की फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। महराजगंज के जिला पंचायत अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुदयाल चौहान मंगलवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष उन्होंने सपा की सदस्या ग्रहण की।

loksabha election banner

कभी सांसद पंकज चौधरी के खास रहे प्रभुदयाल चौहान के सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जिले में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के सपा में शामिल होने पर सपाइयों ने खुशी जताई है।  प्रभुदयाल चौहान व सांसद  पंकज चौधरी के बीच बीते दो वर्षों से जिला पंचायत के कार्यों को लेकर मनमुटाव चल रहा था। तीन दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की सपा मुखिया से मिलते फोटो वायरल होने के बाद कयासबाजियों का दौर शुरू हाे गया।

चुनाव के समय भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं में हुई थी भिडंत

पांच वर्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के समय भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच जम कर संघर्ष हुआ था। भाजपा के टिकट पर प्रभुदयाल चौहान चुनाव लड़ रहे थे तो सपा की तरफ से जितेंद्र यादव प्रत्याशी थे।  सपा  से तत्कालीन मंत्री राधेश्याम सिंह व पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने  मोर्चा संभाला था तो भाजपा प्रत्याशी की तरफ से सांसद पंकज चौधरी के साथ डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी,  कमलेश पासवान , शरद त्रिपाठी, डॉ धर्मेंद्र सिंह आदि नेता चुनाव के दिन महराजगंज में डटे रहे| कांटे के संघर्ष के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रभुदयाल के सिर जीत का सेहरा बंधा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.