Move to Jagran APP

शादी का झांसा देकर देवर करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज Gorakhpur News

गोरखपुर की 25 वर्षीया युवती ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है कि वह शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपित शिव कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 03:30 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 09:02 PM (IST)
शादी का झांसा देकर देवर करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज Gorakhpur News
गोरखपुर में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। गुलरिहा थाना क्षेत्र की 30 वर्षीया एक महिला ने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। पीडि़ता ने तहरीर के जरिये कहा है कि उसके पति की छह वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। महिला के दो बच्‍चे भी थे। पति की मौत के बाद सास, ससुर व ममेरे ससुर ने देवर से उसकी शादी का वादा किया। देवर छह वर्ष तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने शादी के लिए जिद किया तो तो ससुर रामजतन, सास इंद्रावती देवी, ममेरे ससुर लालमन उसे व उसके ब'चों को मारपीट कर घर से भगा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके देवर के विरुद्ध दुष्कर्म, ससुर, सास, ममेरे ससुर के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

दुष्कर्म आरोपित को जेल

गुलरिहा थाना क्षेत्र की 25 वर्षीया युवती ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है कि वह शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपित शिव कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

महिला ने भांजे पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

खोराबार थाना क्षेत्र की एक महिला ने गुरुवार को थाने में तहरीर देकर भांजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर के माध्यम से कहा है कि वह पति के साथ दिल्ली में रहती थी। लाकडाउन में गांव आ गई। इस दौरान वह भांजे ने उसे प्रेम का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि पति को इस बात की जानकारी हुई तो वह उसे छोड़कर कहीं चला गया है। महिला ने आरोप लगाया है कि भांजा अब उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक खोराबार नासिर हुसैन का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.