Coronavirus: जेेल में कोरोना की दस्तक, डिप्टी जेलर समेत 91 बंदियों में मिला संक्रमण Gorakhpur News
गोरखपुर जेेल में डिप्टी जेलर दो बंदी रक्षक व 91 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 94 लोगों के पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप।
गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर जिला कारागार के डिप्टी जेलर, दो बंदी रक्षक और 91 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। तबीयत बिगड़ने पर जेल में कैंप लगाकर सबकी जांच कराई गई। एक साथ 94 लोगों के पॉजिटिव पाए जाने से जेल में हड़कंप मच गया है। ऐहतियात के तौर पर अब सभी बंदियों की जांच कराई जाएगी। डिप्टी जेलर व बंदी रक्षक के पॉजिटव आने पर जेलर, वरिष्ट जेल अधीक्षक के साथ ही संपर्क में आए जेलकर्मी आइसोलेट हो गए है। जेल में छिड़काव कराया जा रहा है।
94 लोगों के पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप
जिला कारागार में बंद कई कई बंदियो की तबीयत पिछले दस दिन से खराब थी। खांसी, सर्दी व बुखार की शिकायत पर शुक्रवार को दो डॉक्टरों की टीम ने 260 जेलकर्मी व बंदियों का एंटीजन टेस्ट किया था। शाम को आयी रिपोर्ट में एक डिप्टी जेलर, दो बंदी रक्षक व 91 बंदी पॉजिटिव पाए गए। जिला कारागार में इस समय छह विदेशी बंदी, 86 अल्प वयस्क, 93 महिला व 1454 पुरुष समेत कुल करीब 1700 बंदी है। वही 84 के करीब बाल अपचारी भी रखे गए हैं। इसके अलावा अस्थायी जेल में 110 बंदी है। वरिष्ठ जेलअधीक्षक डॉ.रामधनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए बंदियो को मिलेनियम बैरक खाली कराकर आइसोलेट किया गया है। जबकि जेल कर्मी अपने घर पर आइसोलेट है। अब सभी बंदियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
दूसरे दिन भी मिले 49 पॉजिटिव केस
जिला कारागार में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। कैदियों से फुल इस जेल में शनिवार को भी एक साथ 49 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 45 बंदियों के साथ चार बंदी रक्षक है। शनिवार की रात में रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन ने सभी आइसोलेट कर दिया है। शुक्रवार भी शुक्रवार को डिप्टी जेलर, बंदी रक्षक व 91 बंदी कोरोना संक्रमित मिले थे।
विधायक भी संक्रमित
बांसगांव के विधायक उनकी पत्नी, बेटी व एक सहयोगी पॉजिटिव आए हैं। वे लखनऊ स्थित आवास पर आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने 15 दिन के अंदर अपने संपर्क में आने वालों से एहतियात के तौर पर जांच कराने का अनुरोध किया है। उनके परिवार के पांच लोग पहले पॉजिटिव आ चुके हैं।