Move to Jagran APP

डिप्‍टी सीएम ने कहा-अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन पर गलत बयान देकर देश का अपमान किया Gorakhpur News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछली सरकारों ने गन्ना किसानों को कुएं में नहीं बल्कि पाताल में पहुंचा दिया था। भाजपा सरकार किसानों के हितों को लेकर चिंतित है। वहीं विपक्ष पूरी तरह से हताश और परेशान है।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Mon, 04 Jan 2021 05:27 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jan 2021 09:22 AM (IST)
डिप्‍टी सीएम ने कहा-अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन पर गलत बयान देकर देश का अपमान किया Gorakhpur News
कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

गोरखपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश ने कोरोना वैक्सीन पर अपना गलत बयान देकर वैज्ञानिकों, चिकित्सकों व देश का अपमान किया है। जनता इसका जवाब देगी। उप मुख्यमंत्री मौर्य सोमवार को भाटपाररानी के बंगरा बाजार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खंजड़ी वाले बाबा के जन्म दिवस पर कई परियाेजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

262 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाने की घोषणा

उन्‍होंने कहा कि देश व प्रदेश में किसानों का विकास हो रहा है। एक लाख करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में एक साथ किसान निधि के रुपये भेजे जा चुके हैं। डिप्टी सीएम ने सलेमपुर से बलिया जाने वाली सड़क को भगलपुर तक 262 करोड़ की लागत से फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री मौर्य  ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार में बिजली, सड़क व पानी पर काम हुआ है। देश में 100 फीसद में से 60 हमारा है और 40 में बंटवारा है। देश के शहीदों व खिलाड़ियों के नाम से सड़कों का नामकरण किया जा रहा है। प्रदेश के टाप 20 आइएएस, आपीएस अधिकारियों के घर तक सड़क बनाने का कार्य किया जाएगा। पुलिस के शहीद  जवानों के लिए घर तक सड़क बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है।

प्रदेश में 25 वर्ष तक नहीं बनने वाली सपा की सरकार

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में 25 वर्ष तक सपा और अखिलेश यादव की सरकार नहीं बनने वाली है। 15 साल सपा-बसपा सरकार पर चार साल की भाजपा सरकार भारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी का सम्मान है, मैं जिस परिवार से हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि यहां तक पहुंचूंगा, लेकिन भाजपा में ही यह संभव है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है, मैं एक कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ताओं का सम्मान सबसे ऊपर है। इस समय सलेमपुर, देवरिया और उत्तर प्रदेश का विकास हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.