Move to Jagran APP

देवरिया बाय इलेक्शन रिजल्ट 2020: देवरिया में फिर खिला कमल, भाजपा के सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी 20089 मतों से जीते

Deoria By Election Result 2020 देवरिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20089 मतों से पराजित कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी को 68732 व सपा प्रत्याशी को 48643 मत मिले।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 07:09 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2020 07:35 AM (IST)
नवनिर्वाचित विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को प्रमाण पत्र देते  रिटर्निंग आफिसर सौरभ सिंह।

देवरिया, जेएनएन। Deoria By Election Counting 2020: देवरिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20089 मतों से पराजित कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी को 68732 व सपा प्रत्याशी को 48643 मत मिले। वहीं तीसरे स्थान बसपा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी व चौथे स्थान पर विधायक स्व.जन्मेजय सिंह के पुत्र व निर्दल प्रतराशी अजय प्रताप सिंह पिंटू रहे। बसपा प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी को 22069 व निर्दल प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह पिंटू को 19299 प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि को 3692 मत से संतोष करना पड़ा। भाजपा व सपा प्रत्याशी को छोड़कर शेष सभी बारह प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। 

loksabha election banner

भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन से देवरिया विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर भाजपा ने संत विनोबा पीजी कालेज के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष व एसोसिएट प्रोफेसर डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा। वर्तमान में डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा के पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के मंडल प्रभारी हैं। इसके पूर्व वह पार्टी के प्रबुद्ध् प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक के पद पर रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में विधानसभा देवरिया का प्रभारी बनाया गया था। वह जिला पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं। वह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व शासन की समितियों में सदस्य में सक्रिय रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी की जीत की जैसे ही घोषणा हुई। उनके घर व भाजपा कार्यालय तथा शहर में चारों तरफ जश्न का माहौल छा गया। लोग ढोल और ताशा की धुन पर जहां भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद योगी मोदी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए जहां नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाने लगे वही एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।

भाजपा के विकास कार्यों की जीत

भाजपा प्रत्याशी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े। यहां दोपहर बाद से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचने लगे शहर के उनके शुभचिंतक उन्हें बारी बारी बधाई देने पहुंचने लगे। डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के साथ ही योगी और मोदी जी के विकास कार्यों की यह जीत है।

शुरू से ही बनाये रहे बढ़त

भाजपा प्रत्याशी शुरू से ही 3000 मतों की चौथे राउंड में बढ़त बनाए उसके बाद लगातार वो अपने प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को पीछे छोड़ते गए। कुल 35 राउंड की गणना में जैसे जैसे भाजपा ने बढ़त बनानी शुरू की, कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़ते। भाजपा प्रत्याशी के घर जश्न मनाने का दौर दोपहर से शुरू हुआ तो मतगणना समाप्त होने तक चला। 29वे राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने 15 हजार मतो से सपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया। मतगणना स्थल से सपा कार्यकर्ता मायूस होकर घर जाने लगे। दूसरी तरफ भाजपा कार्यकर्ता ढोल और ताशा की धुन पर शहर के हर मोहल्ले में थिरकते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.