Move to Jagran APP

भाजपा शासन में प्रदेश में बढ़ा भ्रष्टाचार व अपराध: लल्लू

देवरिया में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 11:11 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:08 AM (IST)
भाजपा शासन में प्रदेश में बढ़ा भ्रष्टाचार व अपराध: लल्लू
भाजपा शासन में प्रदेश में बढ़ा भ्रष्टाचार व अपराध: लल्लू

देवरिया, जेएनएन। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि चुनाव में भाजपा ने गन्ना भुगतान, बेरोजगारी, किसानों की आय दोगुना करने आदि वायदे किए थे, लेकिन कोई पूरा नहीं हुआ। भाजपा काल में प्रदेश भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बन गया है। भाजपा सरकार ने आपदाकाल में बड़े पूंजीपतियों को अवसर उपलब्ध कराया, जिससे आमजन की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को सदर विधान सभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी के समर्थन में गौरीबाजार व देवरिया शहर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस व बलरामपुर की घटनाएं उदाहरण हैं। कांग्रेस जुल्म व ज्यादती के खिलाफ लगातार संघर्ष जारी रखेगी।

देवरिया की सभी चीनी मिले बंद हैं। उत्तर प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है, उसी वक्त से उत्तर प्रदेश में बदहाली का दौर चल पड़ा। देवरिया में हमने कार्यकर्ता उतारा है, जबकि दूसरे दलों के प्रत्याशी बाहर से आए हैं। जनता को यह सोचना होगा कि कौन प्रत्याशी उनके बीच रह कर उनकी सेवा कर सकता है।

राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की धारा को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस ही कर सकती है। जब से प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस बाहर हुई है तभी से प्रदेश का विकास ठप है। कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मो व वर्गो का आदर करती है।

विश्व विजय सिंह,सुयश मणि, साकिर हुसैन, शहला अहरारी, पहलवान सिंह वरुण, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, विस्मिल्ला लारी, राकेश सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.