Move to Jagran APP

गोरखपुर में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, गांवों में भी शहर के बराबर मिलने लगे मरीज

गोरखपुर में अप्रैल के पहले सप्ताह में शहर में संक्रमितों की संख्या ज्यादा थी और गांवों में कम। लेकिन दूसरे सप्ताह से गांवों में भी संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा और तीसरे सप्ताह तक आते-आते शहर व गांव में संक्रमितों की संख्या लगभग बराबर हो गई है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 08:04 AM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 09:32 PM (IST)
गोरखपुर में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, गांवों में भी शहर के बराबर मिलने लगे मरीज
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने लगा है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। अभी तक शहर की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित माने जाने वाले गांवों में भी संक्रमण पहुंच गया है। शहर के बराबर ही रोजाना ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमित मिल रहे हैं। इसलिए सावधान हो जाने की जरूरत है। क्योंकि अस्पतालाें में जगह नहीं है। दवाओं सहित ज्यादातर जरूरी सामान बाजार से गायब हो चुके हैं। ऐसे में सतर्कता ही हमें कोरोना से बचाएगी।

loksabha election banner

सुरक्षित नहीं रहे गांव, वहां भी पैर पसारने लगा कोरोना

अप्रैल के पहले सप्ताह में शहर में संक्रमितों की संख्या ज्यादा थी और गांवों में कम। लेकिन दूसरे सप्ताह से गांवों में भी संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने लगा और तीसरे सप्ताह तक आते-आते शहर व गांव में संक्रमितों की संख्या लगभग बराबर हो गई है। इसलिए सतर्कता जरूरी है। बचाव के नियमों का पालन करने से ही इस महामारी की रोकथाम हो सकेगी। मास्क लगाएं। शारीरिक दूरी का पालन करें। घर आए मेहमानों का हाथ सैनिटाइज करने के बाद ही घर में बुलाएं। उनसे भी दूरी बनाए रखें। दूध व सब्जी वालों से सावधान रहें। तभी कोरोना से बच सकेंगे।

19 से 25 अप्रैल

तारीख कुल संक्रमण शहर ग्रामीण अन्य

25             1440             916 441 83

24             1256             589 601 66

23             1078             622 404 52

22             1092             511 543 38

21             976              445 484 47

20             1067             623 391 53

19             792              455 316 21

एक सात सात अप्रैल

तारीख कुल संक्रमण शहर ग्रामीण अन्य

07             199             96 94 09

06             177             97 67 13

05             132             79 50 03

04             114             60 39 15

03             87              52 35 00

02             82             41 38 03

01             64             31 26 07

संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसलिए सभी लोगों को बचाव के नियमों का पालन करना करना चाहिए। जितना अधिक लोगों से दूर रहेंगे, उतना ही संक्रमण से बचे रहेंगे। उपचार से बेहतर बचाव है। इसका ध्यान रखें। - डा. सुधाकर पांडेय, सीएमओ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.