Move to Jagran APP

रैली में भाग लेने के लिए गोरखपुर से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी Gorakhpur News

भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने गोरखपुर शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों में जन जागरूकता अभियान चलाया था। अब सभी लोग दिल्‍ली रवाना हो गए हैं।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 12:10 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 12:17 PM (IST)
रैली में भाग लेने के लिए गोरखपुर से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी Gorakhpur News
रैली में भाग लेने के लिए गोरखपुर से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित 'भारत बचाओ रैली में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में बसों व ट्रेनों से कांग्रेसी रवाना हो गए। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी, नवीन सिन्हा, नासिर मुन्ना, अरविंद सिंह, उदयवीर सिंह, वीना श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी, प्रेमलता चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी दिल्‍ली के लिए रवाना हुए है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसी शुक्रवार को बस से रवाना हुए हैं।

loksabha election banner

राकेश राम त्रिपाठी ने रैली को सफल बनाने का किया आह्वान

मंडल मनरेगा के पूर्व चेयरमैन राकेश राम त्रिपाठी ने कौड़ीराम क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजन से रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक होगी। बेरोजगारी, किसानों की समस्या व महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार से देश की जनता परेशान है। इसके बाद त्रिपाठी अपने समर्थकों संग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

तीन दिलों तक चला था जनजागरूकता अभियान

भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने गोरखपुर शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों में जन जागरूकता अभियान चलाया था। इमें उन्‍होंने जुलूस निकाला था। उसके बाद सभाएं की थीं।

जनता से मांगा था समर्थन

कांग्रेस कमेटी की जिलाध्‍यक्ष निर्मला पासवान का कहना है कि भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा गया था। गोरखपुर शहर की जनता ने उन्‍हें भरपूर समर्थन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.