Move to Jagran APP

भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेसी गिरफ्तार, एनएसयूआइ के महानगर अध्यक्ष को लगी चोट Gorakhpur News

कांग्रेसियों की संख्या बढ़ती देख पुलिस ने जिला परिषद रोड पर यातायात रोक दिया। सख्ती की आशंका में 1130 बजे कांग्रेसियों ने सड़क पर धरना देना शुरू कर दिया। पहले पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाया लेकिन वह सड़क से उठने को तैयार नहीं हुए।

By Satish ShuklaEdited By: Published: Tue, 08 Dec 2020 04:10 PM (IST)Updated: Tue, 08 Dec 2020 04:10 PM (IST)
भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेसी गिरफ्तार, एनएसयूआइ के महानगर अध्यक्ष को लगी चोट Gorakhpur News
गोरखपुर में भारत बंद के समर्थन में धरना देते कांग्रेसी।

गोरखपुर, जेएनएन। भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी का विरोध करने पर पुलिस ने कांग्रेसियों से सख्ती की। आरोप है कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के महानगर अध्यक्ष आदित्य शुक्ल को पुलिस ने पीटकर घायल कर दिया। कांग्रेसियों को पुलिस लाइन ले जाया गया है।

loksabha election banner

जिला व महानगर कांग्रेस ने भारत बंद के समर्थन में मंगलवार को जिला परिषद गेट के सामने से रैली निकालने का निर्णय लिया था। सुबह 11 बजे प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह और प्रदेश सचिव व गोरखपुर प्रभारी त्रिभुवन नारायण मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेसी जिला परिषद गेट के सामने इकट्ठा होने शुरू हुए। कांग्रेसियों की संख्या बढ़ती देख पुलिस ने जिला परिषद रोड पर यातायात रोक दिया। सख्ती की आशंका में 11:30 बजे कांग्रेसियों ने सड़क पर धरना देना शुरू कर दिया। पहले पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाया लेकिन वह सड़क से उठने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद कांग्रेसियों को गिरफ्तार करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी के बाद कांग्रेसियों ने विरोध शुरू किया तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें बस में बैठाना शुरू किया।

जिला महासचिव अनिल सोनकर का आरोप है कि पुलिस ने कांग्रेसियों को पीटा। गिरफ्तारी का विरोध कर रहे एनएसयूआइ के महानगर अध्यक्ष आदित्य शुक्ल को पीट दिया। पिटाई में आदित्य को काफी चोट आयी। पुलिस ने आदित्य का इलाज कराए बिना पुलिस लाइन पहुंचा दिया।

जिलाध्यक्ष पहले नजरबंद फिर गिरफ्तार

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान को मंगलवार सुबह पिपराइच स्थित उनके आवास पर पहले नजरबंद कर दिया गया। भारी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जिलाध्यक्ष को घर से बाहर न निकलने को कहा। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर पिपराइच थाने पर ले जाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे थे लेकिन पुलिस ने सख्ती कर सभी की पिटाई की है। पुलिस का यह कृत्य ठीक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.